Bihar Election 2020, Live Updates : पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का चुनाव लड़ने से इनकार, बोले- मैं पूरी तरह NDA के साथ

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar election) के पहले चरण को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि आज यानी 08 अक्टूबर तक निर्धारित है. इसके बाद 09 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी जबकि 12 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है. इस चरण के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगा. आज कई दिग्गज नामांकन भरेंगे. बिहार चुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ

Live Updates
1:51 AM. 9 Oct 20 8:21 PM. 8 Oct

ओवैसी ने बीजेपी-जदयू पर कही ये बात

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार और बीजेपी के 15 साल, और आरजेडी-कांग्रेस के 15 साल बिहार के गरीबों को फायदा नहीं पहुंचा सके। राज्य सामाजिक-आर्थिक-शिक्षा से पिछड़ रहा है. बिहार के भविष्य के लिए एक गठबंधन बनाया गया है, हम सफल होने के लिए सभी प्रयास करेंगे.

1:51 AM. 9 Oct 20 8:21 PM. 8 Oct

पहले फेज के नामांकन का अंतिम दिन

बिहार चुनाव 2020 के पहले चरण के मतदान के लिए गुरूवार नामांकन का आखिरी दिन है. पहले फेज के चुनाव को लेकर गुरुवार को अंतिम दिन नामांकन होगा. इसकी स्क्रूटनी नौ अक्तूबर, नामांकन वापसी 12 अक्तूबर, मतदान 28 अक्तूबर और मतगणना 10 नवंबर को होगी.

1:51 AM. 9 Oct 20 8:21 PM. 8 Oct

लोजपा ने प्रत्याशियों पहली लिस्ट जारी की

लोजपा प्रत्याशीयों की पहली सूची जारी कर दी गयी है. प्रथम फ़ेज़ में 42 सीटों पर लोजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं. जानकारी के मुताबिक कल देर रात लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने किया सबके नामों को फ़ाइनल किया है . 9 महिलाओं को लोजपा ने टिकट दिया है. लोजपा ने भाजपा-जेडीयू के भी कई बड़े नेताओं के पार्टी के अधिकांश ज़िला अध्यक्ष को टिकट दिया है.

8:58 PM. 8 Oct 20 3:28 PM. 8 Oct

उपेंद्र कुशवाहा ने 42 सीट पर उतारे अपने प्रत्याशी

रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने की ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. इसमें बसपा और ओवैसी की पार्टी सहित कुल छह दल हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इसका एलान किया. साथ ही पहले चरण के चुनाव के लिए 42 सीट पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी.

8:20 PM. 8 Oct 20 2:50 PM. 8 Oct

नामांकन करने पहुंची बोधगया के निवर्तमान विधायक

229 बोधगया विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करने पहुंची बोधगया के निवर्तमान विधायक सह राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत की पत्नि सीमा कुमारी.

8:20 PM. 8 Oct 20 2:50 PM. 8 Oct

इसलिए नहीं मिला टिकट…

गुप्तेश्वर पांडे को टिकट नहीं मिलने का सबसे बड़ी वजह बक्सर सीट है. बक्सर सीट बीजेपी खाते में चली गई है, जिसके कारण गुप्तेश्वर पांडे को टिकट नहीं दिया गया है.

मुख्य बातें

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar election) के पहले चरण को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि आज यानी 08 अक्टूबर तक निर्धारित है. इसके बाद 09 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी जबकि 12 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है. इस चरण के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगा. आज कई दिग्गज नामांकन भरेंगे. बिहार चुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >