कोविड के बीच बिहार चुनाव पर निर्वाचन आयुक्त ने कहा, वोटरों ने वायरस के डर को हरा दिया

Bihar Vidhan Sabha Election 2020 कोविड-19 महामारी के दौरान सुरक्षित चुनाव कराने को लेकर निर्वाचन आयोग के समक्ष विशिष्ट चुनौती खड़ी होने का उल्लेख करते हुए चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने शनिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के मतदान के लिये विभिन्न प्रबंध किये गये थे. इनमें डाक मत और मतदान का समय बढ़ाने जैसे उपाय भी शामिल थे.

Bihar Vidhan Sabha Election 2020 कोविड-19 महामारी के दौरान सुरक्षित चुनाव कराने को लेकर निर्वाचन आयोग के समक्ष विशिष्ट चुनौती खड़ी होने का उल्लेख करते हुए चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने शनिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के मतदान के लिये विभिन्न प्रबंध किये गये थे. इनमें डाक मत और मतदान का समय बढ़ाने जैसे उपाय भी शामिल थे.

चुनाव आयुक्त ने कहा कि ऐसे वक्त में जब कोविड-19 से पीड़ित व्यक्ति अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल नहीं कर सकता, तब निर्वाचन आयोग “मौन” नहीं रह सकता. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “इस बार वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के अलावा हमें कोविड मरीजों के लिये भी अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े. हमने मतदान का समय एक घंटे बढ़ाया.”

सुशील चंद्रा ने कहा कि यद्यपि डाक मत की व्यवस्था की गयी थी फिर भी कोई व्यक्ति मतदान केंद्र में जाकर मत डालना चाहता था तो वह ऐसा करने के लिये स्वतंत्र था. उन्होंने कहा, “हमारे मतदान अधिकारी स्थिति का सामना करने के लिये पीपीई किट और अन्य ऐहतियाती उपायों का पालन कर रहे थे.”

कोविड-19 से पीड़ित बहुत से लोग तीनों चरणों- 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर (शनिवार) को मतदान करने के लिये आए. उन्होंने कहा, “हम खामोश नहीं रह सकते, हम सिर्फ देखते नहीं रह सकते कि कोई व्यक्ति कोविड से पीड़ित है और वह मत डालने से वंचित रहे. यह निर्वाचन आयोग की मूल भावना है.”

चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि पहले दो चरणों में मतदान प्रतिशत ने सभी डर और आशंकाओं को खारिज कर दिया और बड़ी संख्या में आए बिहार के मतदाताओं ने वायरस के डर को हरा दिया.

Also Read: Bihar Chunav 2020 Results : मतदान खत्म, जदयू का दावा- जनता ने दिल खोलकर नीतीश कुमार को दिया है आशीर्वाद
Also Read: बिहार चुनाव 2020 : अब परिणाम का इंतजार, 10 को एक साथ दिखेगा होली और दीवाली जैसा नजारा!

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >