Bihar MLC Election Date 2020 : 21 में 14 उम्मीदवार स्क्रूटनी में पास, सात का नामांकन रद्द

Bihar MLC Election Date 2020 : पटना स्नातक व शिक्षक निर्वाचन में नामांकन करने वाले उम्मीदवारों के कागजातों की स्क्रूटनी की गयी.

पटना : पटना स्नातक व शिक्षक निर्वाचन में नामांकन करने वाले उम्मीदवारों के कागजातों की स्क्रूटनी की गयी. इस दौरान स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन करने वाले 21 उम्मीदवारों में से 14 के कागजात सही पाये गये, जबकि सात उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया गया.

उनके कागजात में त्रुटियां पायी गयी. दूसरी ओर, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आठों उम्मीदवारों के कागजात सही पाये गये हैं. दोनाें ही निर्वाचन क्षेत्र के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर है. इसके बाद उम्मीदवारों की सूची फाइनल हो जायेगी.

पटना स्नातक के 14 उम्मीदवारों की सूची : नीरज कुमार, आजाद गांधी, डॉ भोला पासवान, ऋतुराज कुमार, मोहम्मद खलीलाउल्लाह, वेंकटेश कुमार शर्मा, सिकंदर, रवि रंजन, दिलीप कुमार, रंधीर कुमार गुप्ता, हर्षु प्रसाद सिंह, रणविजय कुमार, राकेश कुमार व नीरज कुमार.

इनका नामांकन हुआ रद्द : मुकेश कुमार, चंदेश्वर प्रसाद गुप्ता, सूर्यकांत प्रसाद सिन्हा, मो हुमांयू अंसारी, अर्जुन प्रसाद, डॉ आशुतोष कुमार सिंह व मुकेश कुमार

पटना शिक्षक निर्वाचन के उम्मीदवारों की सूची : अशोक कुमार यादव, नवल किशोर यादव, नारायण यादव, अवधेश कुमार, अवधेश कुमार, अवधेश कुमार सिन्हा, डाॅ नाएब अली व वरुण कुमार सिंह

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >