बिहार चुनाव 2020: मेरी सरकार बनी तो खत्म होगी अफसरशाही, विकसित समाज बनाना हमारा उद्देश्य : पुष्पम प्रिया

बिहार चुनाव 2020: चुनाव में मेरी पार्टी के जितने प्रत्याशी खड़े हैं, वे सारे शिक्षित हैं.

नुआंव/चैनपुर. मेरी सरकार बनी, तो अगले 10 वर्षों में विश्व प्रसिद्ध राज्य बनेगा. उक्त बातें गुरुवार की दोपहर प्लुरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी मेला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं.

उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी की सरकार बनी, तो यहां बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गरीबी, अफसरशाही खत्म होगा. चुनाव में मेरी पार्टी के जितने प्रत्याशी खड़े हैं, वे सारे शिक्षित हैं.

शिक्षित और विकसित समाज बनाना हमारा उद्देश्य है. सभा की अध्यक्षता प्रखंड राजू गुप्ता ने की. संचालन पवन पेंटर ने किया.

सभा में कैमूर प्रभारी आकाश रजक, मिथलेश सिंह, गजेंद्र यादव, किन्नू बाबा, धनंजय राय, सुरेंद्र सिंह व अन्य मौजूद थे. इधर, पुष्पम प्रिया चौधरी ने रामगढ़ व नुआंव बाजार में रोड शो किया.

वहीं, चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के हाटा उच्च विद्यालय के मैदान में पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपने पार्टी के प्रत्याशी ऋतुराज पटेल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया.

पुष्पम प्रिया चौधरी ने रामगढ़, नुआंव, चैनपुर, भभुआ में रोड शो कर लोगों से अपने पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >