Bihar Election 2020, Live Updates: अनंत सिंह के गढ़ में बोले सीएम नीतीश – मेरे लिए पूरा बिहार एक परिवार

Bihar Election 2020, Live News Update: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मियां अब बढ़ रही हैं. सभी दलों के नेता प्रचार अभियान में जुटे हैं. इसी बीच भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. भाजपा ने बुधवार को तीसरे चरण के लिए 35 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. वहीं तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा के लिए आज नामांकन किया. बिहार चुनाव की हर अपडेट के लिए बने रहें Prabhat Khabar के साथ

Live Updates
3:07 AM. 15 Oct 20 9:37 PM. 14 Oct

Chirag Paswan News: चिराग पासवान का बयान

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को सीएम नीतीश पर एक बार फिर से करारा हमला बोला है. अपने घर से ही वर्चुअल संवाद के द्वारा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया. उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से हमारा दिल का रिश्ता है. प्रधानमंत्री की तस्वीर नीतीश कुमार जी को लगाने की जरूरत है. हमारी सोच उनसे मिलती है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमारे पिता समान हैं. उन्होंने मेरा हरदम साथ दिया है.

2:06 AM. 15 Oct 20 8:36 PM. 14 Oct

गांव-शहर की दूरी कम करने का खास प्लान

चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने सात निश्चय पार्ट-2 का ऐलान किया है. वहीं, राजद की ओर से बिहार में का बा सवाल पूछा गया. इसका जवाब बीजेपी के बाद जेडीयू की तरफ से भी दिया गया है. जेडीयू के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया. जिसका मतलब है अब कहीं भी जल्द जाया जा सकता है. हर गांव हाईवे से जुड़ चुका है. सात निश्चय पार्ट-2 में गांव-शहर की दूरी कम करने के लिए खास प्लान बनाया गया है.

2:06 AM. 15 Oct 20 8:36 PM. 14 Oct

पुष्पम प्रिया ने बांकीपुर से किया नामांकन

प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने बुधवार को पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से नामांकन किया. पुष्पम प्रिया चौधरी बिस्फी सीट से भी चुनाव मैदान में उतरी हैं. नामांकन के बाद उनके ट्विटर हैंडल से खास ट्वीट किया गया जिसमें लिखा था धम्म हर जगह विजेता है.

12:00 AM. 15 Oct 20 6:30 PM. 14 Oct

सुशील मोदी ने तेज प्रताप पर बोला हमला

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तेज प्रताप यादव से पूछा है कि 2015 में पहली बार विधायक बनने से पहले ही वे करोड़ों की चल, अचल सम्पत्ति के मालिक कैसे बन गए थे?

12:00 AM. 15 Oct 20 6:30 PM. 14 Oct

हमारे लिए सेवा ही एक मात्र धर्म – सीएम नीतीश

सीएम नीतीश ने आज चुनावी रैली में कहा कि समाज के हर तपके का विकास किया. किसी की उपेक्षा नहीं की, सबका उत्थान किया है. पुनः मौका देंगे तो आगे भी सेवा करेंगे. कुछ काम छुटा भी है तो एक-एक काम पूरा करेंगे. हमारे लिए सेवा ही एक मात्र धर्म है. कुछ लोगों को मेवा चाहिए.

11:02 PM. 14 Oct 20 5:32 PM. 14 Oct

सीएम नीतीश ने लालू यादव पर साधा निशाना 

सीएम नीतीश ने नाम लिये बिना लालू यादव पर हमला बोला है. सीएम ने कहा कि हम बिहार की संपत्ति बढ़ा रहे हैं, कुछ लोग अपनी संपत्ति बढ़ाने का काम करते हैं. बिहार चुनाव 2020 लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

मुख्य बातें

Bihar Election 2020, Live News Update: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मियां अब बढ़ रही हैं. सभी दलों के नेता प्रचार अभियान में जुटे हैं. इसी बीच भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. भाजपा ने बुधवार को तीसरे चरण के लिए 35 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. वहीं तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा के लिए आज नामांकन किया. बिहार चुनाव की हर अपडेट के लिए बने रहें Prabhat Khabar के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >