Bihar Election 2020: BJP के घोषणा पत्र पर तेजस्वी का पलटवार, विशेष राज्‍य के मुद्दे पर पूछे ये सवाल

Bihar Election 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना घोषणापत्र (Manifesto) जारी कर दिया है. राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भाजपा के घोषणा पत्र पर पलटवार किया है.

Bihar Election 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना घोषणापत्र (Manifesto) जारी कर दिया है. राजद के 10 लाख नौकरी के जवाब में भाजपा ने 19 लाख रोजगार देने का वादा किया है. राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भाजपा के घोषणा पत्र पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार चुनाव के लिए BJP के पास कोई चेहरा नहीं है, इसलिए विजन डॉक्यूमेंट जारी करने के लिए वित्त मंत्री को आना पड़ा.

तेजस्वी ने भाजपा से सवाल पूछते हुए कहा कि अब जब वह यहां हैं, तो वित्त मंत्री को पहले यह बताना चाहिए कि उन्होंने बिहार को विशेष पैकेज और विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया? बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने आज अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें भाजपा ने पांच सूत्र, एक लक्ष्‍य व 11 संकल्‍प की बात की गई है. भाजपा ने 19 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है. आपको बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी 10 लाख नौकरी देने के वादा किया है.

Also Read: Bihar Election 2020: Bihar Chunav में तेजस्वी के 10 लाख के जवाब में 19 लाख नौकरी, पढ़ें- BJP के घोषणापत्र की बड़ी बातें

तेजस्वी यादव ने इस वादे के साथ यह भी कहते हैं कि कैबिनेट की पहली बैठक में वह इसपर फैसला लेंगे. राजद के इस फैसले पर बीजेपी और जेडीयू के नेता लगातार हमला करते आ रहे हैं. आपको बता दें कि बिहार के लिए भाजपा ने अपने विजन डाक्‍यूमेंट में 11 संकल्प किए हैं. इस संकल्प में सबसे पहला है कि अगर सत्ता में आए तो कोरोना वैक्सीन का मुफ्त में सभी को उपल्बध कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >