Congress Virtual Rally : देश में भय और भ्रम की चल रही है सरकार, बिहार की पहली रैली में बोलीं सोनिया गांधी

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को चंपारण से बिहार चुनाव के दौरान अपने कार्यक्रम का शंखनाद कर रही हैं. चंपारण को राजनीति की संपूर्ण पाठशाला माना जाता है. बिहार चुनाव के तारीखों की घोषणा और गांधी जयंती पर सोनिया गांधी का कार्यक्रम काफी मायने रखता है. कांग्रेस की वर्चुअल रैली की पल-पल की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ...

Live Updates
1:59 PM. 2 Oct 20 1:59 PM. 2 Oct

बापू की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

गांधी चेतना रैली कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा का उद्घाटन किया गया. इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाया और महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया.

1:59 PM. 2 Oct 20 1:59 PM. 2 Oct

प्रार्थना सभा में गूंजा ‘वैष्ण‍व जन’ भजन

कांग्रेस की गांधी चेतना रैली के दौरान प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इसमें महात्मा गांधी के भजन ‘वैष्णव जन’ की गूंज रही. कलाकारों और पार्टी के कार्यकताओं ने बापू के भजन को गाकर उनको स्मरण किया.

1:59 PM. 2 Oct 20 1:59 PM. 2 Oct

‘महात्मा गांधी ने अहिंसा की सीख दी’

संबोधन के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि कुछ पार्टियां भावना, भ्रम और भय से सरकार चला रही है. महात्मा गांधी ने अहिंसा की वकालत की. आज उनकी नीति का पालन करना सबसे ज्यादा जरूरी है.

1:59 PM. 2 Oct 20 1:59 PM. 2 Oct

आज सूचना हासिल करना कठिन: सोनिया गांधी

वर्चुअल रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया. कहा कि यूपीए सरकार ने सूचना का अधिकार लागू किया. आज की सरकार में सूचनाएं नहीं मिलती है. दूसरे कानूनों की हालत भी खराब हो चुकी है.

1:59 PM. 2 Oct 20 1:59 PM. 2 Oct

‘कोरोना महामारी में मनरेगा बना मददगार’

सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीबों के उत्थान की दिशा में कदम बढ़ाया है. कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों की बेरोजगारी को दूर करने के लिए मनरेगा योजना लागू की. लेकिन, उसका विरोध किया गया. आज कोरोना महामारी के दौरान मनरेगा योजना से लाखों लोगों को रोजगार मिला है.

1:59 PM. 2 Oct 20 1:59 PM. 2 Oct

चंपारण की धरती को मेरा नमन: सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने वर्चुअल रैली के दौरान जिक्र किया कि महात्मा गांधी ने दलितों, कमजोरों को गले लगाया था. उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने का संदेश दिया. बिहार की धरती और चंपारण की धरती को मेरा नमन है.

1:59 PM. 2 Oct 20 1:59 PM. 2 Oct

सोनिया गांधी का किया गया स्वागत

वर्चुअल रैली के दौरान बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का स्वागत किया. साथ ही उनको गांधी चेतना रैली कार्यक्रम के बारे में सारी जानकारी दी.

1:59 PM. 2 Oct 20 1:59 PM. 2 Oct

बाढ़ की आपदा से दिलाएंगे राहत

बिहार के कांग्रेस प्रभारी ने भरोसा दिया कि बिहार में बाढ़ के पानी को सूखे इलाकों में ले जाया जाएगा. कांग्रेस और गठबंधन की सरकार सभी की फिक्र करेगी. युवाओं, किसानों के साथ ही समाज के सभी लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटेगी.

1:59 PM. 2 Oct 20 1:59 PM. 2 Oct

जनता की सेवा वाली सरकार बनाएं

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने समाज को बाटंने वाली राजनीति की है. बीजेपी सभी को परेशान करती है. बीजेपी के सहयोगियों को भी भगाना है. लोगों से अपील किया कि बिहार में जनता ऐसी सरकार को चुने, जो उनकी सेवा करे.

1:59 PM. 2 Oct 20 1:59 PM. 2 Oct

रैली में उठाया गया हाथरस का मामला 

कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने हाथरस का मुद्दा उठाया. उन्होंने घटना को शर्मनाक बताते हुए उत्तरप्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा. कहा कि इस घटना ने सरकार की पोल खोलकर रख दी है.

1:59 PM. 2 Oct 20 1:59 PM. 2 Oct

चीन का नाम लेने से डरती है सरकार 

कार्यक्रम के दौरान गलवान और चीन से तनाव का मुद्दा उठाकर केंद्र सरकार को घेरा गया. पार्टी नेताओं ने कहा कि सरकार चीन का नाम लेने भी डरती है. शहीदों का बदला लेने की सिर्फ बात कही जाती है.

1:59 PM. 2 Oct 20 1:59 PM. 2 Oct

रैली में उदित राज ने रखी अपनी बात 

कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज ने रैली के दौरान अपनी बातों को रखा. उन्होंने कहा पार्टी सभी को साथ लेकर चलने में यकीन करती है. बीजेपी पर हमला करते हुए कई मुद्दों को लेकर घेरा.

1:59 PM. 2 Oct 20 1:59 PM. 2 Oct

LIVE: कांग्रेस पार्टी की गांधी चेतना रैली

1:05 PM. 2 Oct 20 1:05 PM. 2 Oct

कार्यक्रम को करेंगी वर्चुअल संबोधन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पूर्वी चंपारण में जिला कांग्रेस कमेटी मुख्यालय परिसर (बंजरिया पंडाल आश्रम) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण करेंगी. अनावरण कार्यक्रम दोपहर 1.00 बजे होगा. साथ ही, वो जूम के माध्यम से कांग्रेसजनों और अन्य लोगों को संबोधित करेंगी.

मुख्य बातें

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को चंपारण से बिहार चुनाव के दौरान अपने कार्यक्रम का शंखनाद कर रही हैं. चंपारण को राजनीति की संपूर्ण पाठशाला माना जाता है. बिहार चुनाव के तारीखों की घोषणा और गांधी जयंती पर सोनिया गांधी का कार्यक्रम काफी मायने रखता है. कांग्रेस की वर्चुअल रैली की पल-पल की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >