Bihar Election 2020: बिहार चुनाव में हेलिकॉप्टर से प्रचार पर रखी जायेगी पैनी नजर, होगी वीडियोग्राफी

पटना: चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार हेलिकाॅप्टर से प्रचार के लिए जाने वाले राजनेताओं पर पैनी निगाह रखी जायेगी. अगर इनके पास किसी तरह का बैग हाेगा ताे उसकी तलाशी हाेगी. हरेक हेलिकाॅप्टर की उड़ान के दाैरान वीडियाेग्राफी हाेगी.

पटना: चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार हेलिकाॅप्टर से प्रचार के लिए जाने वाले राजनेताओं पर पैनी निगाह रखी जायेगी. अगर इनके पास किसी तरह का बैग हाेगा ताे उसकी तलाशी हाेगी. हरेक हेलिकाॅप्टर की उड़ान के दाैरान वीडियाेग्राफी हाेगी.

चुनाव की तैयारी व चुनाव आयाेग के गाइडलाइन का पालन कराने के लिए शनिवार की शाम में डीएम कुमार रवि, एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा के साथ एयरपाेर्ट पहुंचे और वहां निदेशक समेत एयरपाेर्ट प्रशासन के वरीय अधिकारियाें, सीआइएसएफ और सभी एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजराें के साथ बैठक की. जिसमें उपरोक्त निर्देश दिये गये.

बैठक में यह भी कहा गया कि चुनाव के दाैरान विमान से आने-जाने वाले सामान्य हवाई यात्रियों में भी किसी का बैग या सामान संदिग्ध लगे तो उसकी तलाशी ली जाये. एक-दाे दिन में आयकर की इंटेलिजेंस टीम काे भी वहां तैनात कर दिया जायेगा.

Also Read: Bihar Election 2020: पटना सदर के इन 12 भवन व 11 स्थलों में ही हो सकेगी चुनावी रैली व सभा, जिला प्रशासन ने किया चयन….

डीएम ने माैजूद अधिकारियाें से कहा कि चुनाव आयाेग का जाे भी गाइडलाइन है, उसका हर हाल में पालन कराएं और चुनाव के दाैरान आने जाने वाले हर वीवीअाइपी पर नजर रखें.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >