Araria, Bihar Chunav 2020 Result Updates: अररिया जिले की सभी विधानसभा सीटों का परिणाम, यहां देखिए लेटेस्ट रिजल्ट अपडेट

Araria, Bihar Election 2020 Result Live News Updates(अररिया चुनाव 2020 रिजल्ट): बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए अररिया जिले के सभी 6 विधानसभा सीटों पर तीसरे चरण में सात नवंबर को मतदान संपन्न कराया गया. अररिया जिले के नरपतगंज, रानीगंज,फारबिसगंज, अररिया,जोकीहाट और सिकटी सीटों के चुनाव परिणाम पर सभी की नजरें हैं. अररिया जिले की विधानसभा सीटों पर लेटेस्ट रिजल्ट अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ.

Live Updates
8:45 PM. 10 Nov 20 8:45 PM. 10 Nov

इन उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत

अररिया से कांग्रेस के आबिदुर रहमान जीते।

नरपतगंज से भाजपा के जय प्रकाश यादव जीते।

जोकीहाट विधानसभा से AIMIM के प्रत्याशी शाहनवाज आलम जीते।

सिकटी से भाजपा प्रत्याशी बिजय कुमार मंडल जीते।

फारविसगंज से भाजपा प्रत्याशी मंचन केशरी चुनाव जिते

रानीगंज से जदयू प्रत्याशी अश्मित ऋषि देव विजय हुए

8:45 PM. 10 Nov 20 8:45 PM. 10 Nov

सिकटी विधानसभा से भाजपा की जीत

अररिया जिले की सिकटी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय मंडल की जीत

8:45 PM. 10 Nov 20 8:45 PM. 10 Nov

अररिया विधानसभा 15वें राउंड के बाद

1.जदयू शगुफ्ता अजीम-27891

2.कांग्रेस-43827

3.लोजपा-3500

1:07 PM. 10 Nov 20 1:07 PM. 10 Nov

अररिया विधानसभा से जदयू आगे

1.जदयू शगुफ्ता अजीम-24911

2.कांग्रेस-36960

3.लोजपा-2212

1:07 PM. 10 Nov 20 1:07 PM. 10 Nov

प्रत्याशी के समर्थन ने खुब खरीदा माला

अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में बाजार समिति के बाहर खड़े लोगों खुब माला का खरीदारी किया. इस दौरान प्रत्याशी के समर्थन जीत के पूर्व ही लोग अपने प्रत्याशी को पहनाने के लिए माला खरीदते देखे गये. बाजार समिति के बाहर सुबह से कई माला का दुकान भी खुल गया था. बाजार समिति के बाहर माला बेच रहे एक दुकानदार शंकर माली ने बताया कि हमलोग कटिहार से दस हजार रूपये का माला मंगवा कर रखे है. हमारे दुकान पर सस्ता से मंहगा तक का माला उपल्बध है. जो प्रत्याशी के समर्थक जैसा है वैसा माला खरीद रहा है.

1:07 PM. 10 Nov 20 1:07 PM. 10 Nov

पोस्टल बैलट की गिनती शुरू

8:02 AM. 10 Nov 20 8:02 AM. 10 Nov

एसपी ने स्ट्रांग रूम के सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया

विधानसभा चुनाव के मंगलवार को होने वाली मतगणना को लेकर सोमवार को एसपी हृदयकांत ने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया. उन्होंने कहा कि स्ट्रॉग रूम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त की गयी है. ताकि किसी भी तरह की समस्या न हो. मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे मतगणना परिसर सहित बाहरी इलाकों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाने की बात एसपी ने कही. उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए थ्री लेयर सुरक्षा के इंतजाम किये गये है. बगैर वैध पास के किसी को अंदर प्रवेश की अनुमति नही रहेगी.

8:02 AM. 10 Nov 20 8:02 AM. 10 Nov

काउंटिंग में जाते समर्थकों का जांच करते पुलिस

वोटों की गिनती के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी

जिले के छह विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. अररिया, जोकीहाट, सिकटी,नरपतगंज,फारबिसगंज व रानीगंज विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए जिला मुख्यालय स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में स्ट्रांग रूम बनाया गया है. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी. उम्मीद है कि सुबह 9 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे. मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. सुरक्षस के लिहाज से पारा मिलिट्री फोर्स को साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस जवान की तैनाती की गयी है. वीवीपैट से मिलान के बाद ही अंतिम नतीजे जारी किया जाएंगे.

4:10 PM. 9 Nov 20 4:10 PM. 9 Nov

2020 में कौन हैं आमने-सामने

नरपतगंज(Narpatganj)- जयप्रकाश यादव ( भाजपा ), अनिल यादव ( राजद )

रानीगंज(Raniganj)- अचमित ऋषिदेव (जदयू), अविनाश मंगलम (राजद)

फारबिसगंज (Forbesganj)-विद्यासागर केसरी( भाजपा ), जाकिर हुसैन खान (कांग्रेस)

अररिया (Araria)-शगुफ्ता अजीम (जदयू),आबिदूर रहमान (कांग्रेस)

जोकीहाट(jokihat)-रंजीत यादव ( भाजपा ), सरफराज आलम ( राजद )

सिकटी (sikti)- विजय मंडल( भाजपा ),शत्रुध्न मंडल( राजद )

4:10 PM. 9 Nov 20 4:10 PM. 9 Nov

2015 में किस दल का रहा कब्जा

बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में नरपतगंज से राजद ने भाजपा को, रानीगंज से जदयू ने भाजपा को, फारबिसगंज से भाजपा ने राजद को, अररिया से कांग्रेस ने लोजपा को, जोकीहाट से जदयू ने निर्दलीय उम्मीदवार को तथा सिकटी से भाजपा ने जदयू को नजदीकी टक्कर से हराकर इन सीटों पर कब्जा जमाया था.

मुख्य बातें

Araria, Bihar Election 2020 Result Live News Updates(अररिया चुनाव 2020 रिजल्ट): बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए अररिया जिले के सभी 6 विधानसभा सीटों पर तीसरे चरण में सात नवंबर को मतदान संपन्न कराया गया. अररिया जिले के नरपतगंज, रानीगंज,फारबिसगंज, अररिया,जोकीहाट और सिकटी सीटों के चुनाव परिणाम पर सभी की नजरें हैं. अररिया जिले की विधानसभा सीटों पर लेटेस्ट रिजल्ट अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >