Bihar Chunav 2020 : जमीन हड़पने वाली पार्टियां किसानों की बात कर रही हैं, सुशील मोदी ने लालू की पार्टी पर साधा निशाना

Bihar Chunav 2020 : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव समेत पूरे महागठबंधन पर जमकर हमला बोला है.

Bihar Chunav 2020 : बिहार के चुनावी में माहौल में नेताओं का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी कड़ी में शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव समेत पूरे महागठबंधन पर जमकर हमला बोला है. सुशील मोदी राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि जिंदगी भर जो पार्टियां जमीन हड़पती रही, वो आज किसानों की बात कर रही हैं.

भाजपा नेता ने शनिवार को अपने एक बयान में कहा कि महागठबंधन ने आज जो घोषणा पत्र जारी किया है, उसमें जिंदगी भर जो पार्टियां जमीन हड़पती रही, वो आज किसानों की बात कर रही हैं, जो लोग पैसा लेकर नौकरी देते रहे, आज वो नौकरी की बात कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि ये लोग केवल घोषणा कर सकते हैं, कुछ दे नहीं सकते. इससे पहले उन्होंने तेजस्वी प्रसाद यादव और तेजप्रताप यादव के संपत्ति पर सवाल उठाये थें.

बिहार में माहौल अपने चरम पर है, इसी बीच महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया. बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है. महागठबंधन ने अपने संकल्प पत्र में 10 लाख नौकरी देने की, संविदा व्यवस्था खत्म करने जैसी बातें कही है. महागठबंधन ने अपने घोषणा-पत्र में वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनती है तो परीक्षा केंद्र त जाने के लिए सरकार किराया देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >