जदयू और लोजपा के बीच उपजे मतभेदों को दूर करने में दखल देगी भाजपा, नीतीश-नड्डा के बीच मुलाकात के दौरान सीट शेयरिंग पर भी हुई चर्चा

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजग के घटक दलों में सीटों के बंटवारे को लेकर शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव तथा प्रदेश पार्टी अध्यक्ष संजय जायसवाल के साथ जेपी नड्डा ने नीतीश कुमार से 1, अणे मार्ग स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ प्रमुख पार्टी सहयोगी राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे. उन्होंने जेपी नड्डा का गर्मजोशी से स्वागत किया.

मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले नड्डा का जन्म और परवरिश पटना में ही हुई है. माना जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक चली बैठक में दोनों दलों के नेताओं ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीटों की साझेदारी के मुद्दे पर चर्चा की. गठबंधन में रामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) भी शामिल है. ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व ने नीतीश कुमार को यह आश्वासन भी दिया है कि वह जदयू और लोजपा के बीच उपजे मतभेदों को दूर करने में दखल देगी.

लोजपा के युवा अध्यक्ष चिराग पासवान ने हाल में जदयू के खिलाफ तीखे तेवर दिखाए थे. राज्य में विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम जल्द ही जारी होने की उम्मीद है. निर्वाचन आयोग ने संकेत दिये थे कि वह 29 नवंबर को खत्म हो रहे मौजूदा विधानसभा के कार्यकाल से पहले ही चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का इच्छुक है. इससे पहले कल शाम को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बिहार विधानसभा के लिये भाजपा के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने जदयू और लोजपा के बीच कटुता कम करने का प्रयास करते हुए टिप्पणी की, “कोई भी राजग नहीं छोड़ने जा रहा, यद्यपि कई लोग हमारे साथ जुड़ेंगे.”

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने दोनों दलों के बीच उपजे मतभेदों को लेकर कहा कि यह “विविध विचारधाराओं के कारण ऐसा है और इसलिए हम अलग-अलग राजनीतिक दल हैं, लेकिन एक उद्देश्य के लिये एकजुट हैं.” बिहार के दो दिवसीय दौरे पर कल शाम यहां पहुंचे नड्डा ने पुराने शहर में प्रसिद्ध पाटन देवी मंदिर में पूजा के साथ अपने दिन की शुरुआत की. इन्हीं देवी के नाम पर पटना शहर का नाम पड़ा है.

मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद नड्डा ने यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में “आत्मनिर्भर बिहार अभियान” की शुरुआत की. इसके बाद वह मुजफ्फरपुर जनपद जाएंगे जहां महिला किसानों और लीची की खेती करने वालों से एक गांव में चर्चा करेंगे. इसके बाद नड्डा का दरभंगा जाने का कार्यक्रम है.

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >