Bihar Election 2020 : दूसरे चरण में 94 विधानसभा क्षेत्रों में 2015 से ज्यादा हुई वोटिंग!, जानें अंतिम आंकड़े से जुड़ी सारी बातें

Bihar Vidhan Sabha Election 2020 News Update बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 94 सीटों पर मंगलवार को हुए मतदान का कुल प्रतिशत 55.70 रहा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त अंतिम आंकड़े के अनुसार मंगलवार को संपन्न हुए बिहार विधानसभा के द्वितीय चरण के चुनाव में कुल 55.70 प्रतिशत मतदान हुआ.

Bihar Vidhan Sabha Election 2020 News Update बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 94 सीटों पर मंगलवार को हुए मतदान का कुल प्रतिशत 55.70 रहा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त अंतिम आंकड़े के अनुसार मंगलवार को संपन्न हुए बिहार विधानसभा के द्वितीय चरण के चुनाव में कुल 55.70 प्रतिशत मतदान हुआ.

मंगलवार को संपन्न मतदान में सबसे अधिक मीनापुर में 65.10 प्रतिशत और सबसे कम पटना शहर के कुम्हरार में 35.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस चरण में कुल 1,463 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं जिनमें 146 महिला तथा एक ट्रान्सजेण्डर उम्मीदवार शामिल हैं. जिनके चुनावी भाग्य का फैसला मंगलवार की शाम इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद हो गया. 17 जिलों की इन सीटों पर 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत 54.75 रहा था.

गौर हो कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर कोविड-19 से बचाव के निर्धारित मापदंड का पालन करते हुए मंगलवार को कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया था. यह 94 विधानसभा क्षेत्र 17 जिलों पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा तथा पटना में पड़ते हैं.

दरभंगा जिला का कुशेश्वरस्थान एवं गौडाबौराम, मुजफ्फरपुर का मीनापुर, पारू एवं साहेबगंज, वैशाली जिला का राघोपुर तथा खगड़िया जिला के अलौली एवं बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में मतदान अपराह्न 4 बजे ही संपन्न हो गया था, जबकि बाकी अन्य विधानसभा क्षेत्रों में शाम छह बजे तक मतदान जारी रहा था. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती सुनिश्चित किए जाने के साथ मतदान के लिए कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों के अनुपालन के बीच 41,362- 41,362 सेट इवीएम एवं वीवीपैट का प्रबंध किया गया था.

दूसरे चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज इवीएम में कैद हो गया, उनमें विपक्षी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव (राघोपुर), उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव (हसनपुर), पथ निर्माण मंत्री और भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव (पटना साहिब), जदयू विधायक और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार (नालंदा), भाजपा विधायक और सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह (मधुबन) और जदयू नेता और राज्य मंत्री रामसेवक सिंह (हथुआ) शामिल हैं.

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर सीट से कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा और प्लुरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया भी इस चरण में अपना भाग्य आजमा रहे थे. उनका प्रमुख रूप से मुकाबला भाजपा के विधायक नितिन नवीन से था.

Also Read: बिहार चुनाव 2020 : किशनगंज में सीएम नीतीश ने NRC-CAA पर AIMIM को घेरा, कहा- किसी में दम नहीं, हमारे लोगों को देश से बाहर कर दे
Also Read: बिहार चुनाव 2020 : राहुल बोले, ‘मोदी वोटिंग मशीन’ से नहीं डरता, मैं एक इंच भी पीछे नहीं हटूंगा, जब तक…

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >