Bihar Assembly Election 2020: RJD ने दो पूर्व और चार मौजूदा विधायकों समेत 12 नेताओं को पार्टी से निकाला, देखें सभी का नाम

Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा के पहले चरण के चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने बड़ा एक्शन लिया है. राजद (RJD) विरोधी गतिविधियों में शामिल चार मौजूदा और दो पूर्व विधायकों समेत 12 वरिष्ठ पदाधिकारियों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा के पहले चरण के चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने बड़ा एक्शन लिया है. राजद (RJD) विरोधी गतिविधियों में शामिल चार मौजूदा और दो पूर्व विधायकों समेत 12 वरिष्ठ पदाधिकारियों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इनके छह साल के निष्कासन की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान की.

इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव समेत वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे. चुनाव के दौरान इस तरह की यह पहली सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक निकाले गये पदाधिकारियों में मौजूदा विधायक राजेश कुमार, मो जफर आलम, मो नेमतुल्लाह, सुरेंद्र कुमार राय, पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण प्रसाद यादव, अंबिका सिंह यादव, खगड़िया के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृष्णा कुमारी यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्रा, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, प्रदेश युवा महासचिव गोपाल कृष्ण उर्फ चंदन यादव और नालंदा के जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र यादव शामिल हैं. यह समूची कार्रवाई संबंधित जिलों के राजद जिला अध्यक्षों की अनुशंसा पर की गयी है.

Also Read: Bihar Election 2020 News: BJP वाले बोल रहे 19 लाख रोजगार देंगे, अब तक किसी राज्य में दिया है क्या? तेजस्वी ने PM Modi से पूछा सवाल
बखरी के पूर्व विधायक समेत तीन को bjp ने किया निष्कासित

भाजपा ने बेगूसराय जिला के बखरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामानंद राम को पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया है. इसके अलावा छपरा के एकमा के कामेश्वर सिंह मुन्ना और सीवान के महाराजगंज के डॉ. देवरंजन सिंह को भी छह साल के लिए निकाल दिया है.

इससे संबंधित आदेश पार्टी के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने निकाला है. इसमें कहा गया है कि एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ना दल विरोधी कार्य है. इस वजह से पार्टी की छवि धूमिल हुई है और पार्टी अनुशासन के खिलाफ यह कार्य किया है. इन कारणों से उन्हें छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है.

Also Read: Bihar Election 2020 : अलग थलग पड़ी लोजपा और राजद आ सकते हैं एक साथ , चिराग पर तेजस्वी के बयान के मायने क्या हैं?

Posted by: Utpal Kant

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >