बिहार चुनाव 2020 : तेजस्वी का नियोजित शिक्षकों से वादा, सत्ता में आने पर देंगे समान काम के बदले समान वेतन

Tejashwi Yadav Promise to Niyojit Teachers राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिया लालू प्रसाद के छोटे बेटे एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के सत्ता में आने पर नियोजित शिक्षकों के समान काम के बदले समान वेतन की मांग को पूरा करने का वादा किया है. बता दें कि महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने आज राघोपुर सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिया लालू प्रसाद के छोटे बेटे एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के सत्ता में आने पर नियोजित शिक्षकों के समान काम के बदले समान वेतन की मांग को पूरा करने का वादा किया है. बता दें कि महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने आज राघोपुर सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.

राघोपुर सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिए जाने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत करते में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि राघोपुर की जनता ने हमेशा हमलोगों का साथ दिया है. एक बार फिर से राघोपुर की जनता हमें जिताने का काम करेगी. तेजस्वी यादव ने कहा कि आज नामांकन के दिन एक बार फिर से कहना चाहेंगे कि हम सत्ता में आने के साथ ही पहले कैबिनेट में दस लाख युवकों को रोजगार देंगे जो सरकारी होगा और स्थायी भी होगा.

तेजस्वी यादव ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि बड़े लंबे समय से नियोजित शिक्षकों की समान काम के बदले समान वेतन की उनकी जो मांग रही है, हम वादा करते है कि सरकार में आते ही हम लोग उनकी इस मांग को पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी दल संयुक्त प्रेस वार्ता करके हम अपनी सरकार का ब्लूप्रिंट भी सामने रखेंगे.

Also Read: Bihar assembly election 2020: मधेपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे पप्पू यादव, राजद व जदयू प्रत्याशी से होगी भिड़ंत

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >