Bihar Assembly Election 2020: तेजस्वी ने युवाओं के बाद किसानों को लुभाया, कहा- सत्ता में आए तो कर्ज करेंगे माफ, पढ़ें घोषणा पत्र की बड़ी बातें

Bihar Assembly Election 2020, Mahagathbandhan Sankalp Patra News: बिहार चुनाव को लेकर आज महागठबंधन ने संकल्प पत्र जारी किया. संकल्प पत्र महागठबंधन की सरकार बनने के बाद घटक दलों के कामकाज की रूपरेखा को तय करेगी. वहीं संकल्प पत्र की घोषणा के मौके पर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा.

Bihar Assembly Election 2020, News Updates: बिहार चुनाव को लेकर आज महागठबंधन ने संकल्प पत्र (Sankalp patra) जारी किया. संकल्प पत्र महागठबंधन की सरकार बनने के बाद घटक दलों के कामकाज की रूपरेखा को तय करेगी. वहीं संकल्प पत्र की घोषणा के मौके पर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav News) ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा. वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यह चुनाव, नई दिशा बनाम दुर्दशा का चुनाव है. यह चुनाव, नया रास्ता-नया आसमान बनाम हिन्दू-मुसलमान का चुनाव है. बिहार इलेक्शन 2020 लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

बिहार चुनाव 2020: तेजस्वी यादव ने इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा कि सीएम नीतीश 15 सालों में विशेष राज्य का दर्जा नहीं ले सके. तेजस्वी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार को विशेष राज्य का दर्जा डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) नहीं देंगे.

महागठबंधन के संकल्प पत्र की प्रमुख बातें

* राज्य में खाली 4.50 लाख और 5.50 लाख सरकारी पदों पर भर्ती

* राज्य में सरकारी नौकरी के लिए फॉर्म पर लिए जाने वाले शुल्क को माफ किया जाएगा.

* राज्य में किसान कर्जमाफी होगी. किसानों के ऋण को माफ किया जाएगा.

* राज्य में नियोजन प्रथा खत्म की जाएगी. नियोजित शिक्षकों को परमानेंट किया जाएगा.

* विधान सभा के पहले दिन तीनों कृषि बिल के खिलाफ प्रस्ताव पास लायेंगे

* शिक्षा पर राज्य के कुल खर्च का 12 फीसदी हिस्सा खर्च किया जाएगा.

* नौकरशाही में ट्रांसफर प्रक्रिया मेरिट लिस्ट के आधार पर. इसके लिए एसओपी जारी किया जाएगा.

10 लाख रोजगार- इससे पहले, राजद ने ऐलान किया था कि सरकार में आने के बाद बिहार में 10 लाख रोजगार दिए जाएंगे. हालांकि राजद के इस घोषणा को जदयू और बीजेपी ने शिगूफा कहकर जनता से धोखा देने का आरोप लगाया था.

कांग्रेस का ऋणमाफी का ऐलान– वहीं संकल्प पत्र में कांंग्रेस के ऋणमाफी को भी शामिल किया गया है. कांग्रेस मध्यप्रदेश चुनाव से ही अपने संकल्प पत्र में कृषि ऋण माफी योजना को शामिल करती रही है.

Also Read: Bihar Vidhan Sabha Election : बिहार चुनाव में Congress ने दिया पत्रकार Ravish Kumar के भाई को टिकट, इस सीट से किया नामांकन ‘दाखिल’

Posted By : Avinish Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >