बिहार चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद राजद में हुए शामिल

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उसके प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए. राजद ने ट्वीट किया, ‘‘बसपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद नया बिहार बनाने और युवा विरोधी भ्रष्ट नीतीश सरकार को हटाने के संकल्प के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद में शामिल हुए.”

भरत बिंद को राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद की सदस्यता दिलाई. उल्लेखनीय है कि उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और बसपा के बीच राज्य में विधानसभा चुनाव के लिये गठबंधन हुआ है. इस गठबंधन में जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) भी शामिल है. मिल रही जानकारी के मुताबिक, रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा द्वारा बसपा संग मिलकर बनाए गए मोर्चे में सीट बंटवारे पर आपसी सहमति बन गयी है. बसपा बिहार में करीब 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बाकी की 153 सीटें रालोसपा को दी जा रही हैं.

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >