Bihar Vidhan Sabha Chunav : पति Tej Pratap नहीं, देवर Tejashwi Yadav से नाराज है एश्वर्या राय? जानिए वोटिंग से पहले लालू परिवार पर क्या कहा..

Aishwarya rai videos, Tej pratap yadav latest : बिहार चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल है. इस चरण में लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी के भाग्य का फैसला होगा. वहीं चुनाव से पहले तेज प्रताप की पत्नी ने तेजस्वी और तेज प्रताप को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Bihar Chunav 2020 : बिहार चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज है. इस चरण में लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी के भाग्य का फैसला होगा. वहीं चुनाव से पहले तेज प्रताप की पत्नी एश्वर्या राय ने तेजस्वी और तेज प्रताप (Tej pratap news) को लेकर बड़ा बयान दिया है. एश्वर्या ने कहा कि जो लोग महिला का सम्मान करना नहीं जानते हैं, वे क्या किसी का सम्मान देंगे? Bihar Chunav 2020 Live News से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिये prabhatkhabar.com पर.

इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए एश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने कहा कि जो लोग महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं, वो बिहार की जनता का क्या सम्मान दिलाएंगे? एश्वर्या ने इसके साथ ही कहा कि मामला कोर्ट में है, इसलिए अभी ज्यादा टिप्पणी नहीं करूंगी. बता दें कि दोनों के बीच तालाक का मामला कोर्ट में है.

Also Read: Bihar Vidhan Sabha Election LIVE Update: जदयू का RJD पर बड़ा हमला- लालू प्रसाद पर लांच की फुलवरिया टू होटवार वेबसाइट
तेज प्रताप के चुनावी भविष्य पर ये बोली

वहीं एश्वर्या राय ने पति तेजप्रताप के चुनाव लड़ने पर भी जमकर बोली. एश्वर्या ने कहा कि उनके पति चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में उनके जीत हार पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी. इसके अलावा एश्वर्या ने कहा कि उनके अंदर तेज प्रताप को लेकर कोई निगेटिव थॉट नहीं है.

गौरतलब है कि राजद अध्यक्ष लालू यादव (Lalu Yadav) की बहू और तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने चुनाव प्रचार किया. ऐश्वर्या अपने ससुराल वालों के खिलाफ प्रचार कर रही हैं. वो अपने पिता चंद्रिका राय के लिए परसा में वोट मांगती दिखीं. ऐश्वर्या ने खुद के साथ हुए अन्याय का हवाला देकर लोगों से समर्थन की मांग की. चंद्रिका राय परसा विधानसभा सीट से जेडीयू कैंडिडेट हैं.

Also Read: Gold Price : धनतेरस-दिवाली से पहले बिहार में सोने की कीमत में उछाल, जानें आज का भाव

Posted By : Avinish Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >