Bihar Election 2025: क्या महागठबंधन में खुश नहीं है कांग्रेस? पप्पू यादव बार-बार बोल रहे, “गठबंधन वापस लीजिए…”

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन में दरार गहराती दिख रही है. सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और राजद आमने-सामने हैं. कई सीटों पर “दोस्ताना लड़ाई” से गठबंधन की एकजुटता और भरोसे पर सवाल खड़े हो गए हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Election 2025: बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं दिख रहा है. कभी एकजुट नजर आने वाला गठबंधन अब अंदरूनी खींचतान और नाराजगी में उलझ गया है. कांग्रेस, राजद और वामदलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर टकराव खुलकर सामने आ गया है. कई सीटों पर “दोस्ताना लड़ाई” यानी फ्रेंडली फाइट की नौबत आ गई है, जिससे साफ है कि गठबंधन में भरोसा कम और अविश्वास ज्यादा है.

राजद ने 143 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं

राजद ने 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस ने 62 सीटों पर लड़ने का एलान किया है. परेशानी यह है कि वैशाली, सिकंदरा, कहलगांव, बछवाड़ा और गौड़ाबौराम जैसी कई जगहों पर दोनों दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं. यानी मुकाबला अब विरोधियों से ज्यादा अपने साथियों से है. कांग्रेस का कहना है कि इस बार उसे कम सीटें मिलीं और कई पारंपरिक गढ़ भी छिन गए. राजद के बढ़ते दखल से कांग्रेस खेमा नाराज है, हालांकि पार्टी ने गठबंधन तोड़ने से इनकार किया है. लेकिन “फ्रेंडली फाइट” उसका गुस्सा जाहिर कर रही है.

पप्पू यादव के बयान ने मचायी खलबली

इसी बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बयान ने खलबली मचा दी है. उन्होंने कहा कि “कांग्रेस ही गठबंधन धर्म निभा रही है, बाकी सब अपनी-अपनी सीट बचाने में लगे हैं.” उनका बयान राजद की कार्यशैली पर सीधा सवाल माना जा रहा है. INDIA गठबंधन के लिए यह स्थिति मुश्किलें बढ़ाने वाली है. झारखंड मुक्ति मोर्चा पहले ही बाहर हो चुका है और अब कांग्रेस के भीतर भी असंतोष बढ़ रहा है. पार्टी अब दो राहों पर खड़ी है, एक तरफ गठबंधन में सम्मान बनाए रखना और दूसरी तरफ अपनी अलग पहचान को मजबूत करना. कुल मिलाकर, यह झगड़ा सिर्फ सीटों का नहीं, बल्कि नेतृत्व और सम्मान की लड़ाई बन गया है.

ALSO READ: Bihar Election: मोकामा से सीवान तक… फिर गूंजा बाहुबल! चुनावी मैदान में 8 परिवार, नई पीढ़ी संभालेगी सियासी विरासत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >