Bihar Election 2025: कई सीटों पर बागियों ने बिगाड़ा समीकरण, पार्टियों में मची खलबली!

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण से पहले पार्टियों में बगावत के सुर तेज हो गए हैं. टिकट कटने से नाराज कई नेता निर्दलीय मैदान में हैं, जिससे कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय और सियासी समीकरण उलझे हुए नजर आ रहे हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार असली मुकाबला सिर्फ दलों के बीच नहीं, बल्कि अपने ही लोगों से है. कई सीटों पर बागी नेताओं ने सियासत का खेल पूरी तरह पलट दिया है. ये वो नेता हैं जो कभी पार्टी की पहचान थे, लेकिन अब टिकट न मिलने या अंदरूनी नाराजगी के बाद अपने पुराने घर के खिलाफ ही मैदान में उतर गए हैं.

बगावत ने वोटों का समीकरण गड़बड़ा दिया

इन बागियों ने कई जगहों पर वोट बैंक की गणित बिगाड़ दी है. मोकामा में अनंत सिंह के खिलाफ उनके विरोधी गुट के कई बागी मैदान में हैं, जिससे जेडीयू और राजद दोनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कटिहार और सीमांचल इलाके में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं. बाहुबली और स्थानीय नेताओं की बगावत ने वोटों का समीकरण गड़बड़ा दिया है. सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि बागी उम्मीदवार आम तौर पर अपने ही दल के समर्थकों के बीच सेंध लगाते हैं. इससे वोट कटाव होता है और नतीजों पर सीधा असर पड़ता है. गठबंधन की एकजुटता पर भी असर दिख रहा है. कई जगह कार्यकर्ताओं में भ्रम है कि किसके लिए प्रचार करें और किससे दूरी बनाएं.

सियासत के बागियों ने मचायी हलचल

पहले चरण के चुनाव से ठीक पहले बिहार की सियासत में बागियों ने हलचल मचा दी है. नामांकन की प्रक्रिया खत्म होते ही कई दलों में अंदरूनी नाराजगी खुलकर सामने आ गई है. एनडीए के कई नेताओं ने टिकट न मिलने के बाद पार्टी लाइन से हटकर मैदान संभाल लिया है. कुछ ने निर्दलीय लड़ाई का रास्ता चुना है, तो कुछ जन सुराज जैसी नई ताकतों के सहारे चुनावी अखाड़े में उतर आए हैं. इसका नतीजा ये हुआ है कि कई सीटों पर मुकाबला अब सीधा नहीं, बल्कि त्रिकोणीय या चतुष्कोणीय बन गया है.

टिकट कटने के बाद गोपाल मंडल ने निर्दलीय नामांकन किया

गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल ने शनिवार को निर्दलीय नामांकन दाखिल किया. नामांकन के बाद आयोजित सभा में वो भावुक हो गए और रो पड़े. उन्होंने कहा, “लड़ाई आर-पार की है. मुख्यमंत्री नीतीश को बहका कर मेरा टिकट कटवा दिया गया है. अगर मुझसे कोई गलती हुई है तो माफ कर दीजिए, एक बार फिर मुझे मौका दीजिए. मैंने कभी गलत नहीं किया और ना करूंगा.” इसी तरह, नरकटियागंज में भाजपा विधायक रश्मि वर्मा ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. बगहा में भाजपा के पूर्व पदाधिकारी भूपनारायण यादव और दिनेश अग्रवाल ने खुलकर बगावत का बिगुल फूंक दिया है. इसी तरह पारू विधानसभा से बीजेपी विधायक अशोक सिंह ने टिकट कटने पर निर्देलीय पर्चा भरा है.

ALSO READ: Bihar Election: मोकामा से सीवान तक… फिर गूंजा बाहुबल! चुनावी मैदान में 8 परिवार, नई पीढ़ी संभालेगी सियासी विरासत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >