Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर, मधेपुरा और सहरसा में 60% से अधिक वोटिंग, दरभंगा में कम पड़े वोट, कांटी सीट पर हाथापाई

Bihar Election 2025: पहले चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है. बिहार में औसतन 60% से ज्यादा मतदान हुए हैं. बेगूसराय में सबसे अधिक तो शेखपुरा में सबसे कम वोटिंग प्रतिशत दर्ज किया गया है. मुजफ्फरपुर में 64.63% वोट पड़े हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान समाप्त हो चुका है. सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोट डाले गये और पूरे बिहार में औसतन 60% से थोड़ी अधिक वोटिंग हुई. कहीं ज्यादा भीड़ दिखी, कहीं कम. बेगूसराय में तो 67% से ज्यादा लोगों ने वोट डाला, जबकि शेखपुरा में सबसे कम वोट पड़े. पटना में 55% के आसपास मतदान रहा. कुछ बूथ बहुत ही संवेदनशील माने गए थे, वहां 5 बजे तक की ही वोटिंग थी. मुजफ्फरपुर की कुल 11 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव आज ही संपन्न हुआ. मुजफ्फरपुर में शाम 5 बजे तक कुल 64.63% वोटिंग हुई. इनमें से कुछ सीटों पर तनाव की स्थिति भी देखने को मिली. हाथापाई की भी खबर सामने आई. मुजफ्फरपुर के कांटी विधानसभा सीट पर दो पूर्व मंत्री आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं. एक को एनडीए ने अखाड़े में उतारा है, तो दूसरे को महागठबंधन के तहत राजद ने टिकट दिया है.

आइए, मुजफ्फरपुर की सभी विधानसभा सीटों पर हुए मतदान प्रतिशत को समझते हैं…

विधानसभा क्षेत्र मतदान %
औराई  65.43
बरूराज 66.29
बोचहां 65.43
गायघाट 56.03
कांटी 68.88
कुढ़नी 59.47
मीनापुर 73.29
मुजफ्फरपुर 57.28
पारू 71.10
साहेबगंज 62.63
सकरा 66.46

कांटी में दो गुट में तनाव की स्थिति

जिले के कांटी विधानसभा क्षेत्र के किशुनगर गांव में गुरुवार को वोटिंग के बीच तनाव की स्थिति बन गई है. एनडीए प्रत्याशी इंजीनियर अजित कुमार और उनके समर्थकों की झड़प पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष एवं वर्तमान राजद नेता महेश साह के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ गोलू से हो गई. यह विवाद देखते-देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया. घायल अभिषेक को तत्काल कांटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया.

पति के श्राद्धकर्म से पहले किया मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान आज चल रहा है. ऐसे में एक मार्मिक तस्वीर कांटी इलाके से सामने आई है. यहां एक शख्स अपने पिता के श्राद्ध कर्म के बीच वोट डालने पहुंचा. उनका कहना था कि “बाबू जी का देहांत हुआ है, श्राद्ध और पिंडदान की प्रक्रिया चल रही है, फिर भी वोट डालना जरूरी है, इसलिए समय निकाल के पहले मतदान करने आए हैं.” व्यक्ति का नाम गौरी शंकर है. उन्होंने कहा कि वोट डालने के बाद अब वे घर जाएंगे और पिता के लिए सारे कर्मकांड पूरा करेंगे. लोकतंत्र का कर्तव्य पहले है, इसलिए मतदान करने आ गए. उन्होंने कांटी की जनता से अपील भी की कि लोग घर से बाहर निकलें और वोट जरूर करें. गौरी शंकर की यह बात सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आ गई है. 

मुजफ्फरपुर के अलावा दूसरे जिलों में वोटिंग प्रतिशत

जिला वोटिंग %
मधेपुरा65.74
सहरसा62.65
दरभंगा58.38

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >