Bihar Election 2025: किशनगंज समेत 4 जिलों में 5 बूथों पर EVM खराब, 70 मिनट देर से शुरू हुई वोटिंग

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग चल रही है. EVM खराबी से कुछ बूथों पर देर से वोटिंग शुरू हुई है. दूसरे चरण में 1302 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. भारत नेपाल बॉर्डर को भी सील कर दिया गया है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान आज जारी है. 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदाता वोट डाल रहे हैं. कुछ जगह वोटिंग की शुरुआत थोड़ी लेट हुई. किशनगंज समेत 5 बूथों पर EVM में दिक्कत आई थी, बांका के कटोरिया में बूथ नंबर 76 पर तो मशीन खराब होने से करीब 70 मिनट बाद वोटिंग शुरू हो पाई. नेताओं का भी वोट डालने का सिलसिला लगातार जारी है. पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने वोट कर दिया है. जमुई से बीजेपी MLA श्रेयसी सिंह ने भी वोटिंग की है. साथ ही पवन सिंह की पत्नी और काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.

4109 बूथ संवेदनशील

वोटिंग के दूसरे और आखिरी फेज में कुल 1302 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इनमें बिहार सरकार के 12 मंत्री भी शामिल हैं. इन सभी की किस्मत आज 20 जिलों के करीब 3.70 करोड़ मतदाता तय करेंगे. चुनाव आयोग के द्वारा इन 20 जिलों में कुल 45,399 बूथ बनाए गए हैं. इनमें से 4,109 बूथ संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं. इन संवेदनशील बूथों पर शाम 4 से 5 बजे तक ही मतदान होगा, जबकि बाकी सभी बूथों पर वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी.

11 नवंबर की रात तक सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा

दूसरी तरफ दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार रात कार में हुए ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत हो गई थी. इस बीच बिहार में चुनाव को देखते हुए भारत-नेपाल बॉर्डर पर सिक्योरिटी और सख्त कर दी गई है. सीमा 11 नवंबर की रात तक सील रहेगी. 

इन 20 जिलों में आज मतदान जारी

  • पश्चिम चंपारण
  • पूर्वी चंपारण
  • शिवहर
  • सीतामढ़ी
  • मधुबनी
  • सुपौल
  • अररिया
  • किशनगंज
  • पूर्णिया
  • कटिहार
  • भागलपुर
  • बांका
  • जमुई
  • नवादा
  • गया
  • जहानाबाद
  • अरवल
  • औरंगाबाद
  • रोहतास
  • कैमूर

ALSO READ: Bihar Election 2025: तेजप्रताप NDA में शामिल होते हैं तो बिहार की राजनीति पर क्या होगा असर? समझिये पूरा गणित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >