Bihar Election 2025: पीके और AIMIM का डबल प्रेशर से महागठबंधन परेशान, इन 11 सीटों पर आर-पार का माहौल

Bihar Election 2025: मुस्लिम वोट वाली 11 सीटों पर इस बार महागठबंधन की दिक्कत बढ़ी है. AIMIM और जन सुराज ने भी मुस्लिम कैंडिडेट उतार दिए हैं. वोट बंटेगा तो NDA को भी फायदा मिल सकता है. इस बार प्रशांत किशोर और ओवैसी की पार्टी ने महागठबंधन की चिंता बढ़ा दी है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है. इसको लेकर तमाम पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. एक दिन में पार्टियों के शीर्ष नेतागण कई रैलियां कर रहे हैं. तमाम तैयारियों के बीच बिहार में इस बार कई सीटों पर समीकरण का पेंच फंस गया है. 11 ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जहां मुस्लिम वोट बहुत ज्यादा है. अभी तक इन सीटों पर महागठबंधन का पलड़ा भारी रहता था, लेकिन इस बार समीकरण पूरी तरह उलट गया है. 

2020 में 11 में से 6 सीटें महागठबंधन ने अपने नाम की थी

महागठबंधन ने बहुत सारी सीटों पर अपने मुस्लिम कैंडिडेट उतारे हैं. लेकिन, जन सुराज और AIMIM ने भी उसी वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी कर ली है. प्रशांत किशोर की पार्टी ने इन 11 में से 10 सीटों पर मुसलमान चेहरों को टिकट दिया है, और ओवैसी की AIMIM ने तो सभी जगह मुसलमान उम्मीदवार उतारे हैं. यानी मुस्लिम वोट सॉलिड तरीके से बंटेगा. यही वजह है कि 2020 में इन 11 में से 6 सीटें जीतने वाली महागठबंधन की राह इस बार आसान नहीं दिख रही है. पिछली बार NDA इन 11 में से एक भी नहीं जीत पाया था, लेकिन इस बार बिखरे वोट का सीधा फायदा NDA को जा सकता है.

ये हैं वो 11 सीटें—

  • बहादुरगंज
  • ठाकुरगंज
  • किशनगंज
  • कोचाधामन
  • बायसी
  • कसबा
  • कदवा
  • बलरामपुर
  • अररिया
  • जोकीहाट
  • अमौर

इन सभी सीटों पर गेम लगभग एक सा है. कांग्रेस या राजद के सामने जन सुराज और AIMIM दोनों ने मुस्लिम ही मैदान में उतारे हैं. कई सीटों पर NDA ने भी मुस्लिम चेहरा दिया है. कुल मिलाकर तस्वीर ये बन रही है कि मुस्लिम बहुल सीटों पर इस बार महागठबंधन को पिछली बार वाली 6 सीटें रिपीट करना आसान नहीं दिख रहा है. PK + AIMIM का डबल प्रेशर, NDA को इस बार कुछ फायदा दिला सकता है.

ALSO READ: Bihar election 2025: कांग्रेस के ‘कमजोर स्ट्राइक रेट’ से महागठबंधन की राह मुश्किल! क्या कहता है चुनावी गणित?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >