Bihar election 2025: कांग्रेस के ‘कमजोर स्ट्राइक रेट’ से महागठबंधन की राह मुश्किल! क्या कहता है चुनावी गणित?

Bihar election 2025: कांग्रेस इस बार बिहार में 61 सीट पर लड़ रही है, ज्यादातर सीटों पर सीधा मुकाबला बीजेपी-जेडीयू से है. पिछली बार सिर्फ 27% स्ट्राइक रेट रहा. इस बार राहें और भी कठिन दिख रही हैं. क्या कहता है चुनावी गणित?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा हाई है. इस बार भी कांग्रेस की राह आसान नहीं दिख रही है. 2020 के चुनाव में कांग्रेस के खाते में 70 सीटें आई थी, वहीं इस बार सिर्फ 61 सीटों पर ही संतोष करना पड़ रहा है. इनमें से 56 सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस का सीधा मुकाबला बीजेपी और जेडीयू से है. पिछली बार का स्ट्राइक रेट 27% रहा था. इस बार मुकाबला और कठिन लग रहा है. देखा जाए तो बिहार में कांग्रेस की कमजोरी नयी नहीं है. 1995 से लेकर अब तक 30 सीटों को पार नहीं कर सकी है. 2005 में 9 सीट. 2010 में गिरकर यह गिरकर 4 रह गयी. 

नैरेटिव वॉर में भी कमजोर पड़ती दिखी कांग्रेस

उसके अलावा इस बार के चुनाव से पहले नैरेटिव वॉर में भी कांग्रेस थोड़ी ढीली पड़ती दिखी. राहुल गांधी ने SIR इश्यू को बिहार में हवा दी और जब इस मुद्दे पर असली काम करने की बारी आई तो वे विदेश चले गये. दूसरी तरफ पीएम मोदी ने बिहार आकर सीधा बिहारी सेंटिमेंट को टटोलने की कोशिश की. सिवान और मुजफ्फरपुर की रैली में उन्होंने कहा, “बिहार को गाली देने वालों के साथ राजद खड़ी है. पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना के सीन का उदाहरण भी दिया. बीते दिनों पीएम मोदी ने ये दावा करके एक अतिरिक्त प्रेशर भी डाल दिया कि कांग्रेस तो आरजेडी को ही खत्म करना चाहती है. 

तेजस्वी को सीएम और सहनी को डिप्टी सीएम किया घोषित

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक) ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के चेहरे को लेकर औपचारिक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है. आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है, जबकि वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री का चेहरा बनाया गया है. साथ ही महागठबंधन ने अपने घोषणा पत्र का नाम ही ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ रखा, जिससे तेजस्वी के नेतृत्व को पूरी प्राथमिकता मिल गई है.

ALSO READ: बाहुबली-बाहुबली खूब सुना… अब जानिए क्या होता है “बाहुबली” शब्द का असली मतलब?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >