Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर से आज सीएम नीतीश करेंगे प्रचार अभियान का आगाज, कांटी और मीनापुर में जनसभा

Bihar Election 2025: चुनाव 2025 में जेडीयू ने प्रचार अभियान की शुरुआत मुजफ्फरपुर से की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मीनापुर और कांटी में जनसभाएं करेंगे. इन सभाओं से जेडीयू ने राज्यभर में चुनावी माहौल गरमाने का औपचारिक आगाज कर दिया है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार की शुरुआत अब जोर पकड़ने जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से अपने चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत मुजफ्फरपुर जिले से करने जा रहे हैं. उनकी पहली जनसभा मीनापुर हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12 बजे होगी, जबकि दूसरी सभा कांटी विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से शुरू होगी. इन दोनों सभाओं के साथ ही जेडीयू का प्रचार अभियान आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगा.

मीनापुर से ही क्यों हो रही है चुनाव प्रचार की शुरुआत?

मीनापुर को पहले कार्यक्रम के लिए इसलिए चुना गया है क्योंकि यहां राजद और जेडीयू के बीच कड़ा मुकाबला है. स्थानीय नेताओं के मुताबिक, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है. आसपास के इलाकों, कटरा, पारू, बोचहां और सकरा से भी सीएम के इस कार्यक्रम में समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है. मीनापुर में पहली सभा के बाद नीतीश कुमार का काफिला कांटी विधानसभा पहुंचेगा. यहां वे पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में जनता से संवाद करेंगे. औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण कांटी हमेशा से चुनावी चर्चाओं का केंद्र रहा है.

पार्टी ने जारी कर दी है स्टार प्रचारकों की लिस्ट

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि मुजफ्फरपुर से अभियान शुरू करना जेडीयू की सोची-समझी रणनीति है. उत्तर बिहार की राजनीति में मीनापुर और कांटी दोनों सीटें अहम मानी जाती हैं. 21 अक्टूबर की ये दोनों सभाएं जेडीयू के प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत मानी जा रही हैं. इसके बाद पार्टी की सभाएं सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया तक फैलेंगी. पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है, जिसमें सीएम नीतीश, ललन सिंह, अशोक चौधरी, विजय चौधरी और संजय झा जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

मीनापुर सीट के राजनीतिक गणित को समझें

मुजफ्फरपुर की मीनापुर सीट राजद की मजबूत सीट मानी जाती रही है. यहां आरजेडी के विधायक मुन्ना यादव लगातार दो बार से चुनाव जीत रहे हैं. इस बार राजद ने फिर से उनपर भरोसा जताते हुए, हैट्रिक लगाने के लिए चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं दूसरी तरफ एनडीए ने जदयू के टिकट से अजय कुशवाहा को आगे किया है. इस बार मीनापुर में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है.

कांटी विधानसभा सीट के बारे में…

वहीं कांटी विधानसभा सीट की बात करें तो यहां से राजद ने अपने वर्तमान विधायक इसरायल मंसूरी को फिर से टिकट दिया है. दूसरी तरफ एनडीए ने ई. अजीत कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है. अजीत कुमार को जदयू की तरफ से टिकट दिया गया है. पिछले चुनाव में अजीत कुमार दूसरे स्थान पर थे. अजीत कुमार ने पिछली बार निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था.

ALSO READ: Bihar Election 2025: कई सीटों पर बागियों ने बिगाड़ा समीकरण, पार्टियों में मची खलबली!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >