Bihar Election 2025: तेजस्वी की राघोपुर सीट पर बंपर वोटिंग, क्या बदल जाएगी तस्वीर? सियासी मायने समझिए

Bihar Election 2025: पहले फेज की वोटिंग ने बिहार की राजनीति का टेम्परेचर और बढ़ा दिया है. बिहार में औसतन 60.13% मतदान हुआ. राघोपुर सीट पर भी बंपर वोटिंग हुई. वोटिंग के इस पैटर्न ने नया संदेश दे दिया है. समझिये क्या है इसके सियासी मायने?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार (06 नवंबर) को शाम पांच बजे तक औसतन 60.13 प्रतिशत वोटिंग हुई है. वहीं, वैशाली जिले की बात करें तो औसतन 59.45 फीसदी वोटिंग हुई. तेजस्वी यादव और आरजेडी की गढ़ माने जाने वाली राघोपुर विधानसभा सीट पर 70.66% फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. इस सीट पर आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव खुद चुनावी मैदान में हैं. एनडीए ने यहां से बीजेपी की टिकट से सतीश कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है. 

महुआ सीट भी चर्चा में…

महुआ में तेजप्रताप यादव आखिरी चुनावी सभा करते हुए

वहीं, महुआ विधानसभा क्षेत्र में 54.88 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई. इस सीट से लालू यादव के बड़े बेटे और तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव चुनावी मैदान में हैं. तेज प्रताप की सीधी टक्कर आरजेडी के उम्मीदवार और यहां के मौजूदा विधायक मुकेश रौशन से है. आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के द्वारा पार्टी और परिवार से बाहर किये जाने के बाद तेज प्रताप ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाकर महुआ से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. यहां से NDA ने एलजेपी (रामविलास) के प्रत्याशी संजय कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है. 

राघोपुर का 2020 चुनाव में क्या था हाल?

2020 के मुकाबले 2025 में करीब 12% अधिक वोटिंग हुई है. राघोपुर विधानसभा सीट पर 2020 और 2025 के चुनावों में वोटिंग परसेंटेज के बीच फर्क साफ देखा जा सकता है. 2020 में इस सीट पर कुल 58.15% मतदान हुआ था, जबकि 2025 में यह बढ़कर लगभग 70.66% तक पहुंच गया. इस बार के वोट प्रतिशत में हुई बढ़ोत्तरी को ग्रामीण इलाकों की अधिक सक्रियता, महिला और युवा वोटर्स की भागीदारी, और कड़ी चुनावी टक्कर से जोड़कर देखा जा रहा है.

राघोपुर सीट के बारे में समझें…

चुनावी सभा के दौरान तेजस्वी यादव

बिहार की राजनीति में राघोपुर विधानसभा क्षेत्र हॉट सीटों में से एक है. वैशाली जिले में आने वाला यह क्षेत्र हमेशा से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के परिवार का गढ़ माना जाता रहा है. वर्तमान में यह सीट इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यहां से बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधायक हैं और एक बार फिर वह इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. इसी वजह से यह एक VVIP सीट बन गया है.

राघोपुर के मुद्दे क्या हैं?

राघोपुर के लोगों के लिए विकास हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है. दियारा क्षेत्र होने के कारण यहां बुनियादी ढांचे का विकास एक बड़ी चुनौती है. प्रमुख मुद्दों में- 

  • कनेक्टिविटी
  • बाढ़ की समस्या
  • शिक्षा और स्वास्थ्य
  • रोजगार

किसी सीट पर अधिक मतदान के क्या होते हैं मायने?

मतदान के क्रम में ऊंगली पर स्याही लगाते वोटकर्मी

किसी भी सीट पर अधिक मतदान का मतलब केवल ज्यादा वोटों की गिनती तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसके कई राजनीतिक और सामाजिक मायने होते हैं.​

अधिक मतदान के संभावित मायने

राजनीतिक उलटफेर की संभावना

अक्सर माना जाता है कि जब किसी सीट पर सामान्य से कहीं अधिक मतदान होता है, तो वहां लोगों में बदलाव की इच्छा खास तौर पर बढ़ी होती है. इसका अर्थ यह भी हो सकता है कि मतदाता मौजूदा प्रतिनिधि या सरकार से असंतुष्ट हैं, या अधिक जोश के साथ किसी नए चेहरे/पार्टी को मौका देना चाह रहे हैं.​

कड़ा मुकाबला

अधिक मतदान कई बार क्षेत्र में कड़ा मुकाबला होने का संकेत देता है. जब दोनों प्रमुख ���म्मीदवार या पार्टियों के समर्थक बड़े पैमाने पर वोट डालते हैं तो कुल मतदान प्रतिशत बढ़ जाता है.​

एंटी-इनकम्बेन्सी और पोलराइजेशन

अधिक मतदान कभी-कभी सत्ताधारी दल के खिलाफ “एंटी-इनकम्बेंसी” और पोलराइज्ड चुनावी माहौल का इशारा भी करता है, जहां कई वर्ग एकजुट होकर वोट डालते हैं.​

ALSO READ: Bihar Election 2025: पिता का श्राद्ध कर्म छोड़कर वोट देने पहुंचा व्यक्ति, सुनिये लोगों से क्या की अपील?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >