Bihar Education: बिहार के शिक्षकों पर अब तकनीक के जरिए रखी जाएगी नजर…

Bihar Education: शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानाध्यापक, शिक्षक और छात्रों के लिए यह आदेश जारी किया गया है. अब ई-शिक्षा कोष मोबाइल ऐप के जरिए उपस्थिति दर्ज होगी. ऐसे में अब प्रतिदिन वीसी के जरिए उपस्थिति के आंकड़े स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

Bihar Education: बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) एस सिद्धार्थ ने सरकारी स्कूलों में अटेंडेंस बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू करने का निर्देश अधिकारियों को दे दिया है. शिक्षा विभाग के ACS एस सिद्धार्थ के निर्देश के आदेशानुसार अब स्कूलों में तकनीक आधारित उपस्थिति दर्ज की जाएगी.

शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानाध्यापक, शिक्षक और छात्रों के लिए यह आदेश जारी किया गया है. अब ई-शिक्षा कोष मोबाइल ऐप के जरिए उपस्थिति दर्ज होगी. ऐसे में अब प्रतिदिन वीसी के जरिए उपस्थिति के आंकड़े स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

इस नई व्यवस्था का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से ई शिक्षा कोष मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा. उसके बाद इस ऐप में शिक्षकों को सेल्फ अटेंडेंस क्लिक करना होगा. बता दें कि सरकार के तरफ से सभी स्कूलों को टैबलेट और कंप्यूटर उपलब्ध कराया जा रहा है. इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ की ओर से मंगलवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर जानकारी दिया गया है.

बिहार बोर्ड के शिक्षकों और छात्रों के लिए यह बड़ी खबर है. दरअसल शिक्षा विभाग ने अटेंडेंस के लिहाज से एक मोबाइल ऐप तैयार किया है, जिससे छात्रों की भी उपस्थिति दर्ज होगी. इसके साथ ही शिक्षकों की मौजूदगी की भी निगरानी इस ऐप के माध्यम से रखी जाएगी. शिक्षा विभाग के इस नये एप को ई-शिक्षा कोष के नाम से जाना जाएगा.

आप ई-शिक्षा कोष के इस ऐप को लॉगिन करेंगे तो ऑनलाइन उपस्थिति के लिए एचएम व शिक्षक को 2 बटन दिखाई देंगे. एक बटन स्कूल इन का और दूसरा स्कूल आउट का होगा. इसी के अनुसार शिक्षक अपना अटेंडेंस दर्ज कर सकेंगे. बता दें, जब से बिहार के शिक्षा विभाग में एसीएस एस सिद्धार्थ ने पदभार संभाला है तब से वह लगातार कुछ न कुछ नया लेकर आ रहे हैं और अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >