बिहार: शराब के नशे में धुत पड़ोसी ने पहले महिला के बांध दिये हाथ-पैर, फिर किया गलत काम

बिहार के मुजफ्फरपुर में मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने बच्चों के साथ सो रही महिला को नशे में धुत पड़ोसी ने हाथ-पैर बांधकर हवश का शिकार बनाया है. महिला ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया.

बिहार के मुजफ्फरपुर में मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने बच्चों के साथ सो रही महिला को नशे में धुत पड़ोसी ने हाथ-पैर बांधकर हवश का शिकार बनाया है. महिला ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. उसके बाद, अचेतावस्था में छोड़कर आरोपित फरार हो गया. घंटों बाद होश में आने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी फोन पर अपने भाई को दी. पीड़िता के भाई के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने महिला के हाथ-पैर खोला. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

बताया गया कि पीड़ित महिला चार बच्चों की मां है. आरोपी ने घर में प्रवेश करने के बाद महिला का हाथ-पैर बांध दिया और पहले शराब पी, फिर नशे की हालत में दुष्कर्म किया. महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. उसके बाद कोर्ट में बयान दर्ज किया गया. इधर, पीड़िता ने घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बताया है कि आरोपित की बुरी नजर वर्षों से थी लेकिन वो किसी तरह बचती रही. बीती रात आरोपित ने नवनिर्मित झोपड़ीनुमा घर के दरवाजे के नीचे से घुस गया और उसने मेरा हाथ-पैर बांध दिया और मुंह में कपड़ा ठूंस कर घटना को अंजाम दिया है.

Also Read: बिहार: माइक्रो फाइनेंस कंपनी से मैनेजर को बंधक बना 21.42 लाख लूटा, चाकू से दो कर्मचारियों को किया घायल

पीड़िता ने बताया कि उसका पति परिवार के भरण- पोषण के लिए बाहर काम करता है. पीड़िता ने पुलिस-प्रशासन से आरोपित पर कड़ी कार्रवाई करते हुए न्याय की मांग की है. मामले में मनियारी प्रभारी थानेदार सह प्रशिक्षु डीएसपी रीता सिन्हा ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल के बाद बयान दर्ज कराया गया है. आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आरोपित पर पहले भी कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >