बिहार में बदल जाएगी इन इलाकों की तस्वीर, इंद्रपुरी से सोन-फल्गु लिंक तक 3 बड़े प्रोजेक्ट, केंद्र से मांगा करोड़ों का बजट

Bihar Development Project: बिहार से जुड़ी तीन प्रमुख परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने की तैयारी है. इन परियोजनाओं में इंद्रपुरी जलाशय, सोन-फल्गु रिवर लिंक परियोजना और सारण बाढ़ नियंत्रण परियोजना शामिल है.

Bihar Development Project: बिहार में बाढ़ कोई नई मुसीबत नहीं है. हर साल गंगा, कोसी, गंडक और बागमती जैसी नदियां अपना रौद्र रूप दिखाती हैं और बड़ी आबादी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है. लेकिन अब राज्य सरकार सिर्फ बाढ़ आने के बाद राहत पहुंचाने के बजाय बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए स्थायी इंतजाम करने की तैयारी में है.

बिहार सरकार ने केंद्र से की ये मांग

इसके लिए बिहार सरकार केंद्र के सामने अपनी मांग मजबूती से रखने जा रही है. फ्लड मैनेजमेंट एंड बॉर्डर एरिया प्रोग्राम यानी एफएमबीएपी के तहत राज्य सरकार केंद्रीय बजट में ज्यादा प्रावधान चाहती है. सरकार का तर्क है कि बिहार का करीब 73 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आता है.

सरकार ने 2027-28 के बजट में तीन अहम परियोजनाओं को शामिल कराने की तैयारी की है. इन परियोजनाओं का फोकस सिर्फ बाढ़ नियंत्रण नहीं, बल्कि सिंचाई और पानी की उपलब्धता पर भी है.

पहली परियोजना- इंद्रपुरी जलाशय

इंद्रपुरी जलाशय परियोजना को सोन नहर प्रणाली के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. योजना है कि इससे सोन नहर प्रणाली को लंबे समय तक स्थिरता मिले. बिहार और झारखंड के बीच पानी के बंटवारे को लेकर एमओयू हो चुका है. अब सरकार चाहती है कि आगामी केंद्रीय बजट में इसके लिए जरूरी पैसा मिले.

दूसरी परियोजना- सोन का पानी पहुंचेगा फल्गु तक

सोन-फल्गु रिवर लिंक परियोजना के तहत सोन नदी के पानी को पाइपलाइन और नहरों के जरिए फल्गु नदी तक पहुंचाने की योजना है. इसका सीधा फायदा गया और औरंगाबाद के सूखाग्रस्त इलाकों को मिलने की उम्मीद है. इससे सिंचाई के साथ पेयजल और औद्योगिक इस्तेमाल के लिए पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. फल्गु नदी में सालभर पानी बनाए रखने की दिशा में भी यह परियोजना अहम हो सकती है. इसके लिए केंद्र से लगभग 996 करोड़ रुपये मांगे गए हैं.

तीसरी परियोजना- सारण को बाढ़ से राहत

सारण जिले के लिए बाढ़ नियंत्रण और जल निकासी परियोजना के पहले चरण की अनुमानित लागत 1350.95 करोड़ रुपये है. इसमें जलनिकासी चैनलों का रिनोवेशन, नए रेगुलेटर और दूसरी संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा. इससे बाढ़ का असर कम करने के साथ कृषि भूमि की सुरक्षा में मदद मिलने की उम्मीद है. इतना ही नहीं, प्रस्तावित परियोजना से सोनपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, एयरोसिटी और आसपास के शहरी इलाकों को भी फायदा मिलने की उम्मीद जताई गई है.

Also Read: यात्रियों को राहत: जोगबनी-सीतामढ़ी समेत इन जिलों के लिए चलेंगी 5 स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइम टेबल और रूट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >