Bihar News: SSP साहेब पटना में दिनदहाड़े शूटआउट, अपराधी के भागने के बाद पहुंची आपकी पुलिस

17 साल जेल में सजा काटने के बाद कुछ दिन पूर्व ही वो जेल से छूटकर बाहर आए थे. उनके चचेरे भाई अनूप सिंह ने बताया कि उनपर पहले भी हमला हुआ था. लेकिन, तब वे बच गए थे.

राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है. सोमवार की सुबह 8.15 बजे एलसीटी घाट के पास बने बस पड़ाव पर एक व्यक्ति को गोलीमारकर हत्या कर दी. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती इससे पहले अपराधी फरार हो गए. राजधानी पटना में पिछले कई दिनों में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है. अपराधियों ने लगातार एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं. लेकिन, पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर पा रही है.

यह घटना सोमवार की सुबह की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने महावीर अस्पताल के ठीक बगल में स्थित बस पड़ाव पर बैठे पप्पू सिंह नामक व्यक्ति को गोलीमारकर फरार हो गए. आनन- फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो थी. पुलिस की माने तो अपराधियों ने उसे पांच गोली मारी है. पप्पू सिंह छपरा के रहने वाले थे. 17 साल जेल में सजा काटने के बाद कुछ दिन पूर्व ही वो जेल से छूटकर बाहर आए थे. उनके चचेरे भाई अनूप सिंह ने बताया कि उनपर पहले भी हमला हुआ था. लेकिन, तब वे बच गए थे. घटना की सूचना मिलने के बाद पटना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >