Bihar Crime News: बिहार के सुपौल जिले में खेत से तीन लावारिस शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News, Supaul News, Murder in Bihar, Supaul Crime News, Supaul hindi News: बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्मली चौक से राईस मिल जाने वाली सड़क में पुल के समीप शुक्रवार की सुबह तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पर पहुंची पिपरा थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है.

Bihar Crime News, Supaul News: बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्मली चौक से राईस मिल जाने वाली सड़क में पुल के समीप शुक्रवार की सुबह तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पर पहुंची पिपरा थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है. जानकारी अनुसार सुपौल- पिपरा एनएच 327 ई से निर्मली राईस मिल जाने वाली सड़क में गेंहू काटने गयी एक महिला ने पुल के नीचे एक शव पड़ा देखा.

महिला द्वारा हो हल्ला किए जाने पर लोगों की भीड़ जुटी. इसके बाद वहां से करीब 200 मीटर दूर दो अन्य शव भी सड़क किनारे पड़ा दिखा. सभी मृतकों की उम्र 45 से 50 साल के बीच आंकी जा रही है. शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि सभी पहले से जख्मी था. घटना की सूचना मिलते ही वहां भीड़ जुट गई.

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. खबर लिखे जाने तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है. आशंका जताई जा रही है कि कहीं दूसरी जगह तीनों की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया. तीनों की हत्या गुरुवार रात को ही की गई होगी. फिलहाल सभी लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Also Read: Bihar Coronavirus Update: शादियों के सीजन और छठ महापर्व से पहले बिहार को फिर डरा रहा कोरोना, आशंका- क्या कुछ छूट वापस लेगी सरकार?

Posted By: Utpal Kant

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >