Bihar Crime News : बिहार में अपराधियों का ‘तांडव’, BJP नेता को मुंगेर में मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Bihar crime news : बिहार के मुंगेर जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है. मुंगेर जिले के जमालपुर में भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता प्रो अजफर शमशी को अपराधियों ने जमालपुर कॉलेज के मुख्य द्वार के समीप बुधवार को सुबह गोली मार दी. बताया जा रहा है कि गोली उसे गले व पेट में दो स्थानों पर मारी गई है, जिसके बाद गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया है.

Bihar crime news: बिहार के मुंगेर जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है. मुंगेर जिले के जमालपुर में भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता प्रो अजफर शमशी को अपराधियों ने जमालपुर कॉलेज के मुख्य द्वार के समीप बुधवार को सुबह गोली मार दी. बताया जा रहा है कि गोली उसे गले व पेट में दो स्थानों पर मारी गई है, जिसके बाद गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार प्रोफेसर अजफर शमशी जमालपुर कॉलेज जमालपुर में प्राध्यापक के पद पर तैनात हैं और बुधवार को लगभग 11:30 बजे जब वह कॉलेज पहुंचे तो पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोलीबारी की. शुरूआती जानकारी की मानें तो दो गोली उन्हें लगा है जिसमें एक गला में व दूसरे पेट में मारी गई है. वहीं उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. बिहार में अपराधियों का ‘तांडव से जुड़ी हर News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

https://youtu.be/MmDnFz0eYmk

बताते चलें कि प्रोफेसर समसी मुंगेर स्थित कंपनी आईटीसी टीएम वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष है और अध्यक्ष पद को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा है. जिसके कारण पूर्व में भी एक बार उन पर हमला हुआ था फिलहाल यह घटना जंगल में आग की तरह फैल गई है और बड़ी संख्या में उनके समर्थक मुंगेर सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं.

Also Read: Bihar Panchayat Chunav में 127 अति पिछड़ी जातियों को मिलेगा आरक्षण का लाभ, प्रत्याशियों को सौंपना होगा जाति प्रमाण पत्र

Posted by : Avinish kumar mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >