Bihar News: नवगछिया महिला पुलिस लाइन के बाथरूम में घुसा जवान, जानें फिर क्या हुआ...

महिला पुलिस जवान हंगामा करने लगी. हो-हल्ला सुनकर अन्य महिला पुलिस जवान भी वहां आ पहुंचीं. किसी तरह खींचते हुए पुलिस जवान को बाथरूम से बाहर निकाला.

बिहार के नवगछिया पुलिस लाइन में महिला पुलिस जवान से एक पुलिस जवान के शुक्रवार की रात दुर्व्यवहार करते पकड़ा गया है. आरोप है कि नशे में पुलिस जवान महिला बाथरूम में प्रवेश कर गया. चर्चा है कि उस वक्त बाथरूम में महिला पुलिस जवान मौजूद थीं. महिला पुलिस जवान हंगामा करने लगी. हो-हल्ला सुनकर अन्य महिला पुलिस जवान भी वहां आ पहुंचीं. किसी तरह खींचते हुए पुलिस जवान को बाथरूम से बाहर निकाला.

पुलिस जवान को हिरासत में ले लिया गया है. सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी भी जांच करने पहुंचे. चर्चा के मुताबिक आरोपित पुलिस जवान आरा जिला के भोजपुर निवासी हैं. हालांकि घटना की प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो पायी है.

(खबर अपडेट हो रही है)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >