मुजफ्फरपुर में किशोरी को डरा-धमाका कर कई महीनों से गलत काम कर रहा था अधेड़, ऐसे खुली पोल

‍‍Bihar crime: मुजफ्फरपुर में एक 50 वर्षीय अधेड़ एक 14 वर्षीय मासूम को डरा-धमाका कर कई महीनों से गलत काम कर रहा था. मामला तब प्रकाश में आया जब किशोरी गर्भवती हो गयी.

‍‍Bihar crime news: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक शर्मनाक खबर सामने आयी है. यहां एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति एक किशोरी के साथ बीते पांच महीने से गलत काम कर रहा था. घटना बच्ची के परिजनों के तब पता चला, जब बालिका गर्भवती हो गयी. घटना सामने आने के बाद बच्ची के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. घटना जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र का है.

जान से मारने की धमकी देकर कर रहा था गलत काम

जानकारी के मुताबिक अधेड़ ने पहली बार बच्ची के साथ खेत में जबरन गलत काम किया था. इसके बाद बच्ची जब रोने लगी तो, आरोपी अधेड़ ने किशोरी को व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया. इस घटना के बाद जब बच्ची ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी नहीं दी तो, आरोपी अधेड़ आए दिन बच्ची को डरा-धमाक कर गलत काम करने लगा. इसी बीच वह गर्भवती हो गयी. तब जाकर पूरा मामला प्रकाश में आया.

परिजनों में थाने में की शिकायत

इधर, जब बच्ची के परिजनों इस कांड के बारे में भनक लगी तो, उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी. फिर परिजनों ने जब पीड़िता से मामले की बारे में पूछा तो बालिका ने पूरी घटना अपने परिजनों को बतायी. जिसके बाद परिजनों ने साहेबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. इधर, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और आनन-फानन में आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया.

आरोपी को कड़ी सजा दिलायी जाएगी

घटना के बारे में सरैया एसडीपीओ ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. फिलहाल घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है. आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >