अनंत सिंह ने किया सम्राट चौधरी का समर्थन, बोले- अपराधियों को बख्शना नहीं चाहिए

Bihar Crime: बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की तेज कार्रवाई और एनकाउंटर को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है. अनंत सिंह ने सम्राट चौधरी सरकार की सख्ती का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि हर हाल में अपराधियों में कानून का खौफ होना चाहिए.

Bihar Crime: बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई और बढ़ते एनकाउंटर को लेकर सियासत तेज हो गई है. जदयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि बिहार पुलिस अपराधियों के खिलाफ बिल्कुल सही काम कर रही है. पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जो अपराध करेगा, वह बचेगा नहीं. महिलाओं, बहनों और बच्चियों के खिलाफ गलत करने वालों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो लोग रात में अपराध करते हैं, उन्हें सुबह उसका अंजाम भुगतना पड़ता है.

सम्राट चौधरी का कड़ा संदेश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी हाल ही में अधिकारियों के साथ बैठक में अपराधियों पर सख्त रुख अपनाने का निर्देश दिया है. उन्होंने डीएम और एसपी को साफ कहा कि अपराधियों के साथ नरमी नहीं चलेगी. हत्या या गंभीर अपराध की घटना में दोषियों की 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी होनी चाहिए. साथ ही 12 से 13 दिनों के भीतर ऐसी ठोस कार्रवाई दिखनी चाहिए जिससे अपराधियों में डर बने. गया दौरे के दौरान भी सीएम ने कहा कि बिहार में अपराधियों का पिंडदान होगा और कानून का राज हर हाल में कायम रहेगा.

पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष के सवाल

सरकार के इस रवैये पर राजद ने सवाल उठाए हैं. राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पूछा कि बिहार में आखिर कौन सा मॉडल लागू हो रहा है. विपक्ष का आरोप है कि कुछ मामलों में पुलिस कार्रवाई को जातीय रंग दिया जा रहा है. सुल्तानगंज हत्याकांड के आरोपी रमधनी यादव के एनकाउंटर और गोपालगंज में छोटू यादव पर पुलिस कार्रवाई के बाद विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कानून व्यवस्था बनाम राजनीतिक आरोप

एक तरफ सरकार और उसके समर्थक इसे सुशासन और अपराध नियंत्रण की दिशा में जरूरी कदम बता रहे हैं. विपक्ष इसे चयनात्मक कार्रवाई करार दे रहा है. बिहार में अपराध पर कार्रवाई अब कानून व्यवस्था के साथ-साथ बड़ा राजनीतिक मुद्दा भी बन गई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 4 से 6 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में तेज आंधी-बारिश का डबल अलर्ट जारी

3 मई से शुरू होगी निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा, जानिए मिनट-टू-मिनट पूरा कार्यक्रम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >