Bihar crime: बच्ची को घर में अकेला पाकर पड़ोसी की नीयत हुई खराब, घिनौनी करतूत को दिया अंजाम

bhagalpur news: भागलपुर में घर में अकेली एक बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना गुरुवार की देर रात की है.

भागलपुर: मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने घर में घुसकर अकेली नाबालिग बच्ची के साथ गलत काम किया. लड़की ने जब हंगामा किया तो परिजन व लोग जुट गये. इसके बाद मामला ग्रामीण पंचायत में पहुंचा. गांव के पंचों ने मामले को सुलझाने के लिए पंचायत बुलायी, लेकिन आरोपित के पिता ने पंच सहित पंचायत में उपस्थित लोगों के साथ गाली गलौज की.

पीड़िता अपनी मां के साथ पहुंची थाने

वहीं, पंचायत में न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता अपनी मां के साथ शुक्रवार की दोपहर थाने पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता को महिला थाना भेजा. इधर आरोपितों की धरपकड़ के लिए सघन छापेमारी शुरू कर दी गई. पीड़िता व उसकी मां ने मधुसूदनपुर थाने में बताया कि गुरुवार रात पड़ोसी मिथुन यादव दीवार फांदकर घर में प्रवेश कर गया और दुष्कर्म किया. पीड़िता ने बताया कि मैं अकेली थी. मां अपने मायके में थी. वहीं, घटना के बारे में पीड़िता की मां ने बताया की गुरुवार को दिन में ही डॉक्टर के पास गये थे. शाम होने के कारण अपने मायके में रुक गये. सुबह जब घर पहुंची तो बेटी ने सारी बात बतायी.

आरोपी के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई

घटना के बारे में मधुसूदनपुर थानेदार महेश कुमार ने बताया कि लड़की ने अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज करायी है. शुक्रवार को ग्रामीण स्तर पर पंचायत बुलायी गयी थी. लेकिन आरोपित के पिता शंभू यादव द्वारा पंचायत में शामिल लोगों को गाली गलौज कर धमकी देने की भी बात सामने आई है. लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. आरोप सत्य पाए जाने पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया जायेगा और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >