अरविंद केजरीवाल को नीतीश कुमार का मिला साथ, CBI के समन पर क्या बोले बिहार के सीएम, जानिए..

Bihar Political News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल की तारीफ की है. सीएम नीतीश ने कहा है कि केजरीवाल अच्छा काम कर रहे है. केजरीवाल को सीबीआई से मिले समन को लेकर जानिए क्या बोले बिहार के सीएम..

Bihar Political News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तारीफ की है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि केजरीवाल अच्छा काम कर रहे है. नीतीश कुमार ने कहा कि केजरीवाल की काफी इज्जत है. आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को सीबीआई ने समन भेजा है. नई शराब नीति मामले में सीबीआई केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है. इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने केजरीवाल की सराहना की है. समन भेजे जानें के सवाल पर उन्होंने कहा कि आप देख ही रहे हैं, क्या-क्या हो रहा है.

केजरीवाल को सुबह 11 बजे CBI ने बुलाया

जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे केंद्रीय एजेंसी ने अरविंद केजरीवाल को बुलाया है. सीबीआई अधिकारियों की ओर से यह जानकारी सामने आई है. वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से भी साफ कर दिया गया है कि केजरीवाल रविवार को सीबीआइ के सामने पेश होने जा रहे है.

Also Read: भोजपुरी हॉट हिरोइन के साथ रोमांस कर चुका ठग गिरफ्तार, एक्टर विनोद यादव ने 600 छात्रों को लगाया चूना

इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केजरीवाल की तारीफ की है. सीएम नीतीश ने साफ तौर पर कह दिया है कि केजरीवाल अच्छा काम कर रहे है. नीतीश कुमार ने यह भी कहा है कि लोगों के खिलाफ क्या-क्या काम हो रहा है, यह सब तो आपलोग जानते ही है. सीएम नीतीश ने कहा कि समन पर वो खुद जवाब देंगे.

आप भाजपा पर हमलावर

गौरतलब है कि नई शराब नीति मामले में सीबीआइ ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. इसके बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इसे लेकर आम आदमी पार्टी भाजपा पर हमलावर है.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: पटना में सांस लेना दिल्ली से भी अधिक अब जानलेवा, गांधी मैदान की भी हवा जहरीली, जानें अपने शहर का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >