VIDEO: कर्पूरी ठाकुर बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर भी झोपड़ी के ही रहे मालिक, जानिए सादगी के बारे में..

बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा कर दी गयी है. कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के सीएम रहे. सांसद, विधायक रहे लेकिन उनके पास अमानत के रूप में एक झोपड़ीनुमा घर ही था.

केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है. यह घोषणा उनकी जन्मशती की पूर्व संध्या पर मंगलवार को की गयी. कर्पूरी ठाकुर को गरीबों और वंचित-पिछड़ों का मसीहा कहा जाता है. वो दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे, विधायक और सांसद बने. कई अहम मंत्रालय की कमान उन्होंने थामी. लेकिन वो राजनीति को जिस दिशा में लेकर निकलना चाहते थे उसे लोग आज भी याद करते हैं. कर्पूरी ठाकुर के पास महज एक झोपड़ी नुमा घर ही था जो उनकी पुश्तैनी संपत्ति थी. उनकी पत्नी बेहद सादगी भरे जीवन को जीती रहीं. जानिए कर्पूरी ठाकुर से जुड़ी कुछ खास बातें..

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Thakurshaktilochan sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >