Bihar Cabinet: सम्राट कैबिनेट में नए चेहरों को मौका देने के साथ-साथ कई पुराने चेहरों के नाम कटे भी हैं. इस बार की कैबिनेट में एक और गौर करने वाली बात यह रही कि कहीं ना कहीं अनुभव का दबदबा देखने के लिए मिला. उम्र के लिहाज से सरकार पूरी तरह अनुभवी चेहरों पर टिकी नजर आती है.
सबसे बड़ा समूह 50 से 59 साल के मंत्रियों का
जानकारी के मुताबिक, नवंबर में चुनाव के दौरान 35 मंत्रियों की एवरेज उम्र करीब 55.4 साल है. मंत्रिमंडल में सबसे बड़ा समूह 50 से 59 साल आयु वर्ग का है. 35 में से 28 मंत्री 50 साल से अधिक उम्र के हैं. 60 साल या उससे अधिक उम्र के 10 मंत्री हैं.
70 साल से अधिक आयु के सिर्फ एक मंत्री शामिल हैं. सबसे युवा मंत्री श्रेयसी सिंह हैं, जिनकी उम्र 34 साल है. उनके बाद दीपक प्रकाश 36 साल की उम्र में मंत्रिमंडल में जगह बनाने वाले दूसरे सबसे युवा चेहरा हैं. दूसरी ओर बिजेंद्र प्रसाद यादव 79 साल की उम्र के साथ सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं.
किस साल के कितने मंत्री हैं शामिल?
- 40 साल से कम- 2 मंत्री
- 40 से 49 साल- 5 मंत्री
- 50 से 59 साल- 18 मंत्री
- 60 से 69 साल- 9 मंत्री
- 70 साल से अधिक- 1 मंत्री
- 40 साल से अधिक- 33 मंत्री
- 50 साल से अधिक- 28 मंत्री
- 60 साल या उससे अधिक- 10 मंत्री
- 70 साल से अधिक- 1 मंत्री
Also Read: ‘3 महीने से ठप था काम, अब पटरी पर आएगा’, राजस्व विभाग संभालते ही बोले मंत्री दिलीप जायसवाल
