एनडीए ने झोंकी ताकत, जनसुराज भी लगा रहा जोर! उपचुनाव को लेकर आज थम जाएगा प्रचार का शोर

Bihar By Election: बिहार में चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर प्रचार का शोर सोमवार शाम को थम जायेगा. ऐसे में चुनाव प्रचार को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने पूरा दमखम लगा दिया है. सभी दलों के प्रमुख नेता चारों विधानसभा में प्रचार-प्रसार जोरों शोरों से कर रहे हैं.

Bihar By Election: बिहार में चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर प्रचार का शोर सोमवार शाम को थम जायेगा. ऐसे में चुनाव प्रचार को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने पूरा दमखम लगा दिया है. सभी दलों के प्रमुख नेता तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुटे हुए हैं.

बता दें कि इन सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार को होगा. चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जायेगा. 13 नवंबर को मतदान के बाद वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी और चुनाव परिणाम जारी कर दिया जाएगा.

उपचुनाव में 38 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

इस उपचुनाव में कुल 38 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इनमें 33 पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं. सबसे अधिक 14 उम्मीदवार बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में हैं. वहीं दूसरे नंबर पर तरारी में 10, तीसरे नंबर पर इमामगंज (अजा) में नौ और चौथे नंबर पर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पांच उम्मीदवार शामिल हैं.

Also Read: बिहार में होगी नौकरियों की बरसात, 20 IT कंपनियों ने कराया पंजीकरण, 650 करोड़ का होगा निवेश

चुनाव प्रचार के 48 घंटे पूर्व थमेगा प्रचार-प्रसार

बिहार विधानसभा की चार सीटों तरारी, इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़ के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार के लिए 12 घंटे शेष रह गए हैं. इसी 12 घंटे में सभी प्रत्याशियों और उनके संगठनों की ओर से जीत के लिए पूरा दमखम लगाया जाएगा. चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उपचुनाव को लेकर 13 नवंबर की सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. आयोग के निर्देश के अनुसार ही मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पूर्व अर्थात 11 नवंबर को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा.

23 नवंबर को होगी वोटों की गिनती

13 नवंबर को मतदान होने के बाद वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी और चुनाव परिणाम जारी किया जाएगा. मालूम हो कि पिछली बार इन चार सीटों में दो सीटों पर राजद और एक-एक पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर) और भाकपा माले ने जीत हासिल की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >