Bihar By-Election Results Live: नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा- 2024 में बनेगी बीजेपी की सरकार

मोकामा और गोपालगंज में मतगणना खत्म हो चुकी है. मोकामा से राजद उम्मीदवार नीलम देवी ने एक बड़े अंतर से अपने करीबी उम्मीदवार भाजपा की सोनम देवी को चुनाव हरा दिया है. नीलम देवी को 70 हजार से अधिक मत मिले. वहीं भाजपा ने अपनी गोपालगंज सीट बचा ली है. 2005 से यह सीट भाजपा की रही है. इस बार भी एक बेहद करीबी मुकाबले में भाजपा ने यह सीट जीत ली. गोपालगंज सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहा. यहां से भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी ने राजद के मोहन गुप्ता को करीब दो हजार मतों से हराया है. बिहार उपचुनाव से संबंधित ताजा अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ…

Live Updates
11:16 PM. 6 Nov 22 5:46 PM. 6 Nov

नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा- 2024 में बनेगी बीजेपी की सरकार

नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में नीतीश फैक्टर खत्म हो गया है. उपचुनाव के परिणाम तो अभी केवल ट्रेलर हैं. 2024 में BJP राज्य में सरकार बनाएगी.

10:39 PM. 6 Nov 22 5:09 PM. 6 Nov

नीलम देवी ने नीतीश कुमार और राबड़ी आवास पर तेजस्वी यादव से ���ी मुलाकात

मोकामा में बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के बाद अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने मुख्यमंत्री आवास पर नीतीश कुमार और राबड़ी आवास पर तेजस्वी यादव से मुलाकात की.

10:39 PM. 6 Nov 22 5:09 PM. 6 Nov

तेजस्वी यादव ने कहा- हमारा तो प्रयास था सफल हुआ, केवल 1700 से हारे हैं

तेजस्वी यादव ने कहा- हमारा तो प्रयास था सफल हुआ, केवल 1700 से हारे हैं, इससे पहले 40 हजार से हारे थे. बीजेपी का कोर वोट हमारे पक्ष में आ चुका है. कोर वोट टूटने से बीजेपी सोच में पड़ गई है.

10:39 PM. 6 Nov 22 5:09 PM. 6 Nov

पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, परिणाम से टूटा नीतीश कुमार का भ्रम

पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उपचुनाव के परिणाम से नीतीश कुमार का भ्रम टूट गया है. महागठबंधन के दलों का प्रभाव चुनाव परिणाम में देखने को नहीं मिला है. जनता ने बीजेपी के उम्मीदवारों को जिताया है.

10:39 PM. 6 Nov 22 5:09 PM. 6 Nov

नित्यानंद राय ने चुनाव परिणाम पर कहा- रिजल्ट बदलाव का प्रतीक

दोनों उपचुनाव के रिजल्ट के बारे में नित्यानंद राय ने कहा कि दोनों सीटों का चुनाव परिणाम राज्य में बदलाव का प्रतिक है. उन्होंने जीत के लिए गोपालगंज की जनता का धन्यवाद किया. साथ ही कहा कि, मोकामा में BJP के वोटबैंक में इजाफा हुआ है. चिराग पासवान के मैदान में उतरने से लाभ हुआ है. चुनाव में सरकारी तंत्र का पुरजोर इस्तेमाल हुआ.

10:39 PM. 6 Nov 22 5:09 PM. 6 Nov

आयोग ने उपचुनाव के नतीजा घोषित कर चुनावी प्रक्रिया खत्म होने का किया एलान

चुनाव आयोग ने उपचुनाव के नतीजा घोषित कर चुनावी प्रक्रिया खत्म होने का एलान कर दिया. इससे बाद राज्य में लगी आचार सहिता भी खत्म हो गयी.

मुख्य बातें

मोकामा और गोपालगंज में मतगणना खत्म हो चुकी है. मोकामा से राजद उम्मीदवार नीलम देवी ने एक बड़े अंतर से अपने करीबी उम्मीदवार भाजपा की सोनम देवी को चुनाव हरा दिया है. नीलम देवी को 70 हजार से अधिक मत मिले. वहीं भाजपा ने अपनी गोपालगंज सीट बचा ली है. 2005 से यह सीट भाजपा की रही है. इस बार भी एक बेहद करीबी मुकाबले में भाजपा ने यह सीट जीत ली. गोपालगंज सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहा. यहां से भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी ने राजद के मोहन गुप्ता को करीब दो हजार मतों से हराया है. बिहार उपचुनाव से संबंधित ताजा अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >