बजट सत्र का हिसाब-किताब: मां-बाप, बउआ से लेकर नौकरी तक, बजट चर्चा में क्या क्या हुआ?

Bihar Budget Session: बिहार में बजट सत्र जारी है. अब तक (12 मार्च) सत्र के 9 दिन बीते हैं. इस दौरान बिहार विधानसभा में कई मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली है. मां-बाप, बउआ से लेकर कई तरह के मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष आमने सामने हुए. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा का बजट सत्र जारी है. अब तक के बजट सत्र के दौरान विधानमंडल में कई मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने हुए. इन मुद्दों में मां, बाप, बचवा, भांग से लेकर रानी-महारानी तक शामिल है. बिहार विधानसभा का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू हुआ है. इस दौरान बिहार की नीतीश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया, जिसमें दलितों, महिलाओं और किसानों पर विशेष ध्यान दिया गया है. वहीं बजट चर्चा के दौरान विपक्ष ने सदन और सदन के बाहर जमकर हंगामा किया. वहीं सता पक्ष ने भी पलटवार करने का कोई मौका नहीं छोड़ा. अब तक (12 मार्च) बजट सत्र के 9 दिन पूरे हुए हैं. 

चुनाव से पहले नौकरी का ऐलान

11 मार्च को विधानसभा में सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने ऐलान करते हुए कहा कि चुनाव से पहले बिहार में 52 हजार 525 अफसरों की नियुक्ति होगी. इनमें 12437 से ज्यादा बिहार कर्मचारी आयोग से वहीं 16513 अफसरों की नियुक्ति बीपीएससी के माध्यम से होगी. इसके अलावा 5 मार्च को आरजेडी से निष्कासित MLC सुनील सिंह की विधान परिषद की सदस्यता बहाल हो गई. सुप्रीम कोर्ट क आदेश के बाद विधान परिषद सचिवालय ने सदस्यता बहाल की. बता दें, सुनील सिंह की सीएम नीतीश पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में विधान परिषद की सदस्यता रद्द कर दी गई थी. वहीं इस एक्शन के खिलाफ सुनील सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, जहां से उन्हों राहत मिली. बता दें, सुनील सिंह को लालू यादव का करीबी माना जाता है. 

सीएम नीतीश और तेजस्वी में बहस

बजट सत्र के तीसरे दिन यानी 4 मार्च को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सीएम नीतीश और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी बयानबाजी हुई. तेजस्वी ने सरकार को खटारा बताया तो वहीं पलटवार करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि ये बच्चा है, इसे कुछ नहीं पता. 2005 के पहले कुछ नहीं था. तुम्हारे पिता (लालू यादव) को भी हमने ही बनाया है. तुम्हारी जाति के लोग कहते थे, ऐसा मत करो. 

डिप्टी सीएम ने तेजस्वी को बताया ‘बउआ’

बजट सत्र के 5वें दिन यानी 6 मार्च को सदन में बजट पर चर्चा हुई. इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास और समृद्धि में लालू परिवार का कोई योगदान नहीं रहा. डिप्टी सीएम ने बिना नाम लिए तेजस्वी यादव पर निशाना साधा और कहा, “इन्हें क्या पता है. ये बउआ हैं. जो लिख के दिया जाता है. बचवा आ कर पढ़ जाते हैं.”

ALSO READ: Munger ASI Murder: मुंगेर में ASI की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, एनकाउंटर में अपराधी को मारी गोली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >