Bihar Budget: राजद ने बजट को बताया गरीब विरोधी, BJP ने बता दिया अगले 50 सालों का हिसाब-किताब

Bihar Budget: आज नीतीश सरकार अपना वार्षिक बजट पेश करेगी. बजट पेश होने से पहले आज विधानसभा की कार्यवाही चली. इस दौरान सदन में प्रश्न काल चला. बजट पेश होने से पहले राजद ने बिहार में बीजेपी और जदयू की सरकार को घेरा. वहीं बीजेपी ने इसपर पलटवार किया है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Budget: बिहार में आज (सोमवार) को नीतीश सरकार अपना बजट पेश करेगी. सदन की कार्यवाही जारी है. कुछ घंटे में बिहार के डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे. बिहार के लिए यह चुनावी साल है. ऐसे में इस बार का बजट काफी अहम माना जा रहा है. सदन में बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने आरजेडी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने राजद के बजट वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें (RJD) चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.

50 सालों तक NDA पेश करेगी बजट

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने आगे कहा, “20 सालों से नीतीश कुमार और 18 सालों तक एनडीए सरकार ने बजट पेश किया है. हमारे नेता स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी उनके अलावा तारकेश्वर प्रसाद और आज सम्राट चौधरी बजट पेश करेंगे, जो गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं, मजदूरों पर केंद्रित होगा. स्वास्थ्य शिक्षा से ओत-प्रोत होगा. तेजस्वी यादव को चिंता करने की जरूरत नहीं है. आने वाले 50 सालों तक एनडीए सरकार बजट पेश करेगी.

गरीब विरोधी है बजट

वहीं राजद के विधायक और पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत ने बजट को लेकर कहा,”बीते 20 सालों से जो बजट पेश किया जा रहा है वो बिल्कुल गरीब विरोधी है. इस बजट से हम लोगों को उम्मीद नहीं है. लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में गरीबों को हक मिला है, लेकिन अब उसका विरोध किया जा रहा है. उन्होंने विधायकों को चैलेंज किया कि आप बताइए कि कोई ऐसा थाना या ब्लॉक है, जहां बिना पैसे के काम होता है? एक ब्लॉक या थाना बता दीजिए जहां बिना पैसे के काम होता है, मैं समझ जाऊंगा कि वहां भ्रष्टाचार नहीं है. हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है.”

ALSO READ: Bihar Ration Card: 1.5 करोड़ राशन कार्ड धारकों पर लटक रही छंटनी की तलवार! 31 मार्च तक करा लें e-KYC

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >