Bihar Budget 2021 : तारकिशोर आज पेश करेंगे अपना पहला आम बजट, स्वास्थ्य और शिक्षा पर होगा फोकस

राज्य का आम बजट सोमवार को विधानमंडल में पेश होने जा रहा है. डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पहली बार बजट पेश करेंगे.

पटना . राज्य का आम बजट सोमवार को विधानमंडल में पेश होने जा रहा है. डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पहली बार बजट पेश करेंगे.

विधानसभा की दूसरी पाली में बजट पेश होगा. बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा फोकस होगा. कोरोना काल को देखते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई नयी योजनाओं का जिक्र किया जा सकता है.

यह बजट कई मायने में बेहद खास होगा. तमाम चुनौतियों के बाद भी इस बात की पूरी संभावना है कि नये वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट आकार चालू वित्तीय वर्ष के बजट आकार यानी दो लाख 11 हजार करोड़ के आसपास ही होगा.

टैक्स संग्रह के दबाव को देखते हुए इसमें थोड़ी-बहुत बढ़ोतरी की ही संभावना जतायी जा रही है. इसमें योजना मद का आकार गैर योजना मद के आकार से थोड़ा ज्यादा होगा.

नये बजट में सात निश्चय पार्ट-2, आत्मनिर्भर बिहार समेत अन्य योजनाओं पर सबसे ज्यादा रुपये खर्च होंगे. इसके अलावा नये बजट का राजकोषीय घाटा मानक के अनुरूप तीन प्रतिशत के अंदर ही रहेगी.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >