Bihar Breaking News Live: भागलपुर रिमांड होम में 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
8:40 PM. 27 Jun 23 8:40 PM. 27 Jun

मुजफ्फरपुर के दारोगा अभी शादी करने पहुंचा महिला थाना

मुजफ्फरपुर के दारोगा अभी शादी करने पहुंचा भागलपुर महिला थाना. लगा था यौन शोषण का आरोप.

8:40 PM. 27 Jun 23 8:40 PM. 27 Jun

भागलपुर रिमांड होम में 16 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या

भागलपुर रिमांड होम में 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगा कर की आत्महत्या.

8:40 PM. 27 Jun 23 8:40 PM. 27 Jun

गांधी मैदान का निरीक्षण

पटना के जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा वरीय पदाधिकारियों के साथ गांधी मैदान का निरीक्षण कर बक़रीद की तैयारियों का जायजा लिया गया.

8:40 PM. 27 Jun 23 8:40 PM. 27 Jun

बकरीद से मिलेगा वेतन और पेंशन

बकरीद 29 जून को है. इसे लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. इस पर्व को देखते हुए 28 जून से ही वेतन और पेंशन सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दी जाएगी. जून महीने का वेतन कल से ही भुगतान होगा.

1:51 PM. 27 Jun 23 1:51 PM. 27 Jun

मधुबनी में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक के घर लाखों की चोरी, खिड़की से घर में घुसे बदमाश

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक उमेश प्रसाद सिंह के घर में सोने चांदी के जेवर और नगद समेत करीब 32 लाख मूल्य की चोरी हो गई है. घटना सोमवार की देर रात मधुबनी टीओपी क्षेत्र के काली प्रसाद टोला में हुई. चोरी हुए जेवर स्व. उमेश प्रसाद सिंह की पत्नी और बेटियों के थे. चोरों ने खिड़की का ग्रिल तोड़कर घटना को अंजाम दिया. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

1:51 PM. 27 Jun 23 1:51 PM. 27 Jun

नरकटियागंज में पारिवारिक विवाद में वार्ड पार्षद ने की आत्महत्या

बेतिया के नरकटियागंज नगर परिषद के वार्ड संख्या-12 के वार्ड पार्षद ने पारिवारिक विवाद को लेकर जहर खाकर जान दे दी. इसके पूर्व सोमवार को शहर के प्रकाश नगर निवासी पारस प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र वार्ड पार्षद दीपक कुमार को गंभीर अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है था. जहा दीपक ने बताया था कि उन्होंने सल्फास की 10 गोली खायी और उसके बाद वह बेहोश हो गये.

1:51 PM. 27 Jun 23 1:51 PM. 27 Jun

सुपौल के निर्मली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, निर्माण के दौरान मिट्टी में दो लोग दबे

सुपौल के निर्मली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है. बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी में दो लोग दब गए हैं. जीसेबी से मिट्टी हटाने का काम किया जा रहा है.

1:51 PM. 27 Jun 23 1:51 PM. 27 Jun

पीएम नरेंद्र मोदी ने रांची-पटना समेत पांच वंदे भारत ट्रेनों को दिखायी हरी झंडी

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज रांची-पटना समेत पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखायी. उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पंडाल बनाया गया है. जहां प्रधानमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जा रहा है.

10:13 AM. 27 Jun 23 10:13 AM. 27 Jun

उपेंद्र कुशवाहा सुबह 11 बजे करेंगे प्रेस कांफ्रेस, जदयू में टूट का किया था दावा

उपेंद्र कुशवाहा आज सुबह 11 बजे प्रेस कांफ्रेस करेंगे. बता दें कि इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि जदयू में बड़ी टूट होने वाली है. उन्होंने कहा था कि जदयू में भगदड़ जैसी स्थिति होने वाली है.

10:13 AM. 27 Jun 23 10:13 AM. 27 Jun

बांका में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पिकअप से तीन क्विंटल गांजा बरामद

बांका में बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने भागलपुर-हसडीहा मुख्यमार्ग पर एक पिकअप से तीन क्विंटल गांजा बरामद किया है. इसके साथ ही, बौंसी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

10:13 AM. 27 Jun 23 10:13 AM. 27 Jun

पूर्णिया में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, एक की मौत कई यात्री घायल

पूर्णिया में फोर लेन पर कसबा के नवोदय विद्यालय चौक के समीप ट्रक व बस की भीषण टक्कर हुई है. इस सड़क हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. इसके साथ ही, कई यात्री घायल हुए हैं. इसमें से 5 की हालत गंभीर है. बस पर सवार घायल यात्रियों ने बताया कि बस दिल्ली से मालदह बंगाल जा रही थी कि इसी बीच कसबा थाना क्षेत्र के एनएच 57 के नवोदय चौक के पास बस चालक को झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर दूसरे लेन से जा रही ट्रक से टकरा गई, जिससे बस चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं ट्रक चालक सहित दर्जनों बस यात्री घायल हो गए.

10:13 AM. 27 Jun 23 10:13 AM. 27 Jun

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होने वाली है. मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में सुबह 11:30 बजे से बैठक शुरू होगी. इस बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहेंगे. बैठक में सरकार कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा सकती है.

10:13 AM. 27 Jun 23 10:13 AM. 27 Jun

छपरा में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से छात्रा की मौत

छपरा में तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बालिका की मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि घटना अमनौर थाना क्षेत्र के बलहा गा‍ंव की है.

10:13 AM. 27 Jun 23 10:13 AM. 27 Jun

सृजन घोटाला के सर्टिफिकेट केस में 27 जुलाई को होगी सुनवाई

सृजन घोटाला मामले में बैंक ऑफ इंडिया से राशि की वसूली मामले में डीएम की कोर्ट में सुनवाई 27 जुलाई को होगी. बैंक ऑफ इंडिया को जब नीलामपत्र वाद मामले में घोटाले की राशि संबंधित कार्यालय को वापस करने का आदेश मिला था, तो बैंक हाइकोर्ट की शरण में चला गया था. हाइकोर्ट ने बैंक को जिला स्तर से निवारण कराने का आदेश दिया था. इसके बाद बैंक की तरफ से नीलामपत्र पदाधिकारी के आदेश के खिलाफ डीएम की कोर्ट में अपील करने के लिए आवेदन दिया गया. डीएम की कोर्ट ने कुल राशि का 40 प्रतिशत जमा करने के बाद केस दाखिल करने का आदेश दिया. इसी मामले की सुनवाई होगी.

6:11 AM. 27 Jun 23 6:11 AM. 27 Jun

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का ऑनलाइन उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन ऑनलाइन करेंगे. रांची रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा. प्रधानमंत्री ट्रेन का ऑनलाइन उद्घाटन सुबह 10:30 बजे करेंगे. उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पंडाल बनाया गया है. जहां प्रधानमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जायेगा. दक्षिण-पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक अर्चना जोशी, डीआरएम प्रदीप गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने सोमवार को तैयारियों का जायजा लिया.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >