Bihar Breaking News : गोपालगंज में सड़क हादसा, बाइक और कार की टक्कर में एक युवक की मौत

Bihar Breaking News : बिहार में सियासी हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, अपराध व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
8:41 PM. 27 Feb 23 8:41 PM. 27 Feb

गोपालगंज में सड़क हादसा, एक युवक की मौत 

गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के पिपराही गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया है. यहां एक कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी है.

8:41 PM. 27 Feb 23 8:41 PM. 27 Feb

पद से हटाये गये आइजी विकास वैभव और डीआइजी विनोद कुमार

राज्य सरकार ने होमगार्ड डीजी शोभा आहोटकर और आइजी विकास वैभव के बीच विवाद को गंभीरता से लिया है. सरकार ने सोमवार को 2003 बैच के आइपीएस अधिकारी आइजी विकास वैभव और 2009 बैच के आइपीएस डीआइजी विनोद कुमार को उनके पद से हटा दिया है.

8:41 PM. 27 Feb 23 8:41 PM. 27 Feb

कोर्ट ने लालू यादव और राबड़ी को जारी किया समन

राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव और राबड़ी देवी को समन जारी किया है. यह समन जमीन के बदले नौकरी मामले में जारी किया गया है. यह समन सीबीआई की चार्जशीट पर जारी किया गया है. ;लालू यादव की बेटी मीसा भर्ती को भी समन किया गया है. इन्हें 15 मार्च को कोर्ट में पेश होना होगा.

8:41 PM. 27 Feb 23 8:41 PM. 27 Feb

सिवान पुलिस ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार 

सीवान नगर थाना की पुलिस ने सिसवन ढाला के पास हथियार के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

8:41 PM. 27 Feb 23 8:41 PM. 27 Feb

तेजस्वी यादव का बड़ा बयान 

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सुधाकर सिंह द्वारा लगातार नीतीश कुमार को लेकर की जा रही बयान बाजी पर बड़ा बयान दिया है. डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ बयानबाजी करना ठीक नहीं, पार्टी सुप्रीमो लालू यादव इस बात पर फैसला लेंगे

8:41 PM. 27 Feb 23 8:41 PM. 27 Feb

पटना में बीजेपी दफ्तर के बाहर AAP के कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन

पटना में भी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध शुरू हो गया है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पटना स्थित बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.

2:14 PM. 27 Feb 23 2:14 PM. 27 Feb

MLC चुनाव का नोटिस जारी, 31 मार्च को होगा चुनाव

बिहार में MLC चुनाव का नोटिस जारी हो गया है. 31 मार्च को चुनाव होगा.

2:14 PM. 27 Feb 23 2:14 PM. 27 Feb

विधानसभा के सेंट्रल हॉल में महागठबंधन विधायक दल की बैठक शुरू

बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में महागठबंधन विधायक दल की बैठक का आयोजन किया जा रहा है. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कर रहे हैं. इसमें महागठबंधन विधान मंडल दल के सभी सदस्य मौजूद हैं.

2:14 PM. 27 Feb 23 2:14 PM. 27 Feb

बिहार विधानसभा बजट सत्र में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन में हुई पेश

बिहार विधानसभा बजट सत्र में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन में पेश की गयी. वित्त मंत्री विजय चौधरी ने वर्ष 2023-24 का रिपोर्ट पेश किया.

2:14 PM. 27 Feb 23 2:14 PM. 27 Feb

राज्यपाल ने अभिभाषण में कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल ने अभिभाषण में कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा. 2651 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया. 115 शराब के बड़े अभियुक्त गिरफ्तार हुए.

2:14 PM. 27 Feb 23 2:14 PM. 27 Feb

बगहा में आठ किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बगहा में आठ किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं. इसमें एक महिला भी शामिल है. रामनगर थाना पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गयी है.

11:39 AM. 27 Feb 23 11:39 AM. 27 Feb

बिहार विधानसभा में राज्यपाल का संबोधन 

बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज सोमवार से शुरू हो गया है. राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर का संबोधन शुरू हुआ है. भाजपा विपक्ष इस सत्र में सरकार पर हमलावर दिख रही है.

11:39 AM. 27 Feb 23 11:39 AM. 27 Feb

बिहार विधानसभा में भाजपा का हंगामा

बिहार विधानसभा सत्र शनिवार को शुरू हो गया. सदन के अंदर भाजपा ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा है. बीजेपी विधायकों ने हंगामा किया.

11:39 AM. 27 Feb 23 11:39 AM. 27 Feb

बिहार विधानसभा सत्र शुरू

बिहार विधानसभा सत्र शुरू हो गया. वहीं कैबिनेट विस्तार को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही है.बताया जा रहा है कि मंत्री पद को लेकर कांग्रेस ने दो नेताओं का नाम तेजस्वी यादव के पास भेजा है.

11:39 AM. 27 Feb 23 11:39 AM. 27 Feb

अपहृत दिव्यांग बच्चा बरामद, आरोपित गिरफ्तार

Bhagalpur: नवगछिया के मनियामोर से अपहृत 14 वर्षीय वाणी दिव्यांग बच्चे को नवगछिया पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने मौके से ही आरोपित को हिरासत में ले लिया है. दिव्यांग बालक की मां के लिखित बयान पर नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. बरामद बालक मनियमोर के मोदी साह का पुत्र डिंपल कुमार है. आरोपित मुमताज मोहल्ला का मो आलम है. 

11:39 AM. 27 Feb 23 11:39 AM. 27 Feb

भागलपुर में खराब मिड डे मील को लेकर हंगामा

भागलपुर के कहलगांव में मिड डे मील में शिकायत को लेकर ग्रामीण सड़क पर उतर गए. मध्य विद्यालय धनौरा में बच्चों को खराब भोजन देने की शिकायत कर रहे ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.

11:39 AM. 27 Feb 23 11:39 AM. 27 Feb

आज से बिहार विधानसभा का बजट सत्र

आज से बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है.कल सरकार की ओर से सदन में बजट पेश होगा. पहले दिन यानी आज 27 फरवरी को सदन में घमासान की आशंका है. भाजपा इस बार सरकार पर हमलावर रहेगी.

11:39 AM. 27 Feb 23 11:39 AM. 27 Feb

पूर्णिया की तरह 4 और रैली करेगा महागठबंधन

Bihar Politics: महागठबंधन पूर्णिया रैली की तर्ज पर ही अब चार और रैलियां करने की तैयारी में है. पूर्णिया रैली ने महागठबंधन के नेताओं का उत्साह बढ़ा दिया है. लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटा महागठबंधन अब पूर्णिया की तर्ज पर ही अलग-अलग जगहों में रैली करेगा.

11:39 AM. 27 Feb 23 11:39 AM. 27 Feb

भागलपुर में सड़क हादसा

नाथनगर के कजरैली थानाक्षेत्र के गौराचौकी पेट्रोल पंप के पास रविवार को ट्रैक्टर ने दो बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गये. वहीं, टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर भी पलट गया. इसके बाद ट्रैक्टर का चालक भागने लगा, तो लोगों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया.

11:39 AM. 27 Feb 23 11:39 AM. 27 Feb

होली और सब-ए-बरात को लेकर पटना पुलिस की तैयारी

पटना: होली और सब-ए-बरात को लेकर पटना पुलिस ने तैयारी कर ली है. इस मौके पर बाहर से रैफ व एसएसबी के अतिरिक्त जवानों को बुलाया गया है. एसएसपी डॉ. मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि होली और सब-ए-बरात के मौके पर जिले के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेंग

11:39 AM. 27 Feb 23 11:39 AM. 27 Feb

बांका के सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान भागलपुर में मौत

बांका के शंभुगंज थाना क्षेत्र के घोषपुर गांव के बलराम पोद्दार के 15 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार की मौत रविवार को भागलपुर मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. शनिवार की सुबह इंगलिशमोड़-असरगंज मुख्य मार्ग पर रामपुर मोड़ के समीप ट्रक व ऑटो की टक्कर में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गयी थी. उक्त घटना में सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था. स्थानीय लोगों ने उसको रेफरल अस्पताल अमरपुर में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सक ने भागलपुर रेफर कर दिया. भागलपुर से भी सूरज को पटना रेफर कर दिया गया था. परिजन उसे पटना ले जाने की तैयारी कर रहे थे. इसी बीच सूरज ने दम तोड़ दिया.

8:16 AM. 27 Feb 23 8:16 AM. 27 Feb

बांका में दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

बांका में दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. जिले के रजौन थानाक्षेत्र में रविवार की रात को ये घटना घटी है. देर रात बच्ची के माता पिता उसे लेकर भागलपुर के JLNMCH अस्पताल आए. घर के बाहर खेल रही बच्ची को उठाकर दरिंदा भाग गया और दुष्कर्म के बाद खून से लथपथ उसे घर तक छोड़कर भाग गया. आरोप एक वाहन चालक पर लगा है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News : बिहार में सियासी हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, अपराध व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >