मुख्य बातें
Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Bihar Breaking News: पटना समेत बिहार के कई शहरों में एनआईए की छापेमारी, जानें क्या है पाकिस्तान कनेक्शन
समस्तीपुर : 05536 जयनगर-समस्तीपुर सवारी गाड़ी पर शनिवार को देर रात पत्थरबाजी की गयी है. घटना समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के हायाघाट-रामभद्रपुर स्टेशन के बीच हुई. पत्थरबाजी में कोच के शीशे टूट गये. जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए एक किशोर को हिरासत में लिया है.
राजधानी पटना समेत बिहार के कई शहरों में रविवार को एनआईए की छापेमारी हो रही है. छापेमारी में क्या सब कुछ मिला है. फिलहाल इसकी सूचना नहीं मिली है. सूत्रों के अनुसार एनआईए टीम को लेकर पाकिस्तान कनेक्शन के कई संकेत मिले हैं.
मनोज, भागलपुर: भागलपुर एक तरफ जहां अनीतीश कुमार पूरे बिहार को नशा मुक्त बनाने के लिए कार्यक्रम कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर भागलपुर में भी कई जगह इसको लेकर नशा मुक्ति दिवस के रूप में कार्यक्रम किए जा रहे हैं. स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ कई संस्थाओं के द्वारा भी आज शहर में कई जगह लोगों को जागरूक करने के लिए रैलियां निकाली गई. नशा मुक्ति दिवस को लेकर भागलपुर में छात्र छात्राओं के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई. समाहरणालय परिसर स्थित डीआरडीए भवन से निकली जागरूकता रैली रानी लक्ष्मी बाई चौक, आदमपुर चौक होते हुए टाउन हॉल पहुंचकर संपन्न हुई. इस दौरान छात्र छात्राओं ने अपने-अपने हाथों में नशा मुक्ति को लेकर लिखी गई स्लोगन का बैनर हाथों में लिए खूब नारा लगाते दिखाई दिए. नशा मुक्ति दिवस पर लोगों से अपील करते दिखे. भागलपुर के कई वरीय अधिकारियों ने भी इस रैली में हिस्सा लिया और लोगों को नशा से दूर रहने की नसीहत दी लोगों को जागरूक किया.
गया में मामूली विवाद में फायरिंग की घटना हुई है. जिले के बहेरा ओपी थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद फायरिंग हुई है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.
बेगूसराय के साहेबपुर थाना क्षेत्र इलाके में महिला की हत्या कर दी गई है. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बताया जाता है कि मामूली विवाद में महिला के पति ने ही उसकी हत्या कर दी है.
पटना में JDU की ओर से भीम संसद का आयोजन हुआ है. इसमें मंत्री अशोक चौधरी, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, जमा खान, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह आदि मौजूद है. संविधान दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसमें सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि भारी संख्या में यहां लोग आए है. राज्य के सर्वे में अनुसूचित जाति की संख्या बढ़ी है. मुख्यमंंत्री ने इस दौरान घोषणा की है कि विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए अभियान चलेगा.
Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…