Bihar Breaking News Live: सलीम परवेज जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
9:09 PM. 26 May 23 9:09 PM. 26 May

सलीम परवेज जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने

सलीम परवेज जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने. प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आज इसकी घोषणा की.

9:09 PM. 26 May 23 9:09 PM. 26 May

रोहतास में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी, दो की मौत

बिहार के रोहतास में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. यहां डायरिया के कारण एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही इन बच्चों की मां भी बुरी तरह से बीमार बताई जा रही है. जिसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है. 

9:09 PM. 26 May 23 9:09 PM. 26 May

वाराणसी में मुकेश सहनी करेंगे कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मेलन

पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. पार्टी के स्तर पर इस कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है. मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. 28 मई को दोपहर 12 बजे बनारस के दंदुपुर चांदमारी स्थित सेलिब्रेशन लॉन रिंग रोड फेज वन में सहनी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

9:09 PM. 26 May 23 9:09 PM. 26 May

आरजेडी विधायक अजय कुमार पर चलेगा हत्या का मुकदमा, हाईकोर्ट ने रद्द की MLA की अपील

अतरी विधानसभा के आरजेडी विधायक अजय कुमार उर्फ रंजीत यादव पर अब जेडीयू नेता सुमिरक यादव हत्याकांड का मुकदमा चलेगा. कुंती देवी की मृत्यु के बाद विधायक अजय कुमार उर्फ रंजीत यादव ने केस को निरस्त करने को लेकर हाईकोर्ट में अपील की थी. जिस पर गुरुवार को हाईकोर्ट ने केस के निरस्त करने की अपील को रद्द करते हुए हत्याकांड का मुकदमा विधायक पर चलाने का आदेश दिया है. वहीं उनके खिलाफ स्पीडी ट्रायल द्वारा मामले की सुनवाई होगी.

9:09 PM. 26 May 23 9:09 PM. 26 May

संपतचक के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी निलंबित

संपतचक के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी निलंबित. सीओ ने रिश्वत लेने के मामले में दोषी पाकर की कार्रवाई.

1:56 PM. 26 May 23 1:56 PM. 26 May

पूर्व मंत्री मंगल पांडेय का बड़ा बयान, संसद ने नाम पर झूठी राजनीति कर रही कांग्रेस

बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय का बयान नए संसद को लेकर चल रहे विवाद के बीच बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने नया संसद भवन बनाकर देश का मान बढ़ाया है. संसद किसी दल विशेष का नहीं सभी लोगों के लिए है. संसद भवन के नाम पर कांग्रेस झूठी राजनीति करने का प्रयास कर रही है.

1:56 PM. 26 May 23 1:56 PM. 26 May

बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय का बड़ा बयान, संसद ने नाम पर झूठी राजनीति कर रही कांग्रेस

बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय का बयान ‘पीएम ने संसद भवन बनाकर मान बढ़ाया’ ‘ये किसी दल का नहीं सभी लोगों के लिए है’ ‘झूठी राजनीति करने का प्रयास कांग्रेस कर रही है’

1:56 PM. 26 May 23 1:56 PM. 26 May

बरौनी न्यू जंक्शन पर नशे में ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारी को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

बरौनी न्यू जंक्शन का टिकट क्लर्क नशे की हालत में ड्यूटी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि एक यात्री ने आरोपी कर्मचारी बनाकर वायरल किया था. इसके बाद जीआरपी ने एक्शन लिया है. आरोपी कर्मचारी का नाम दीपू कुमार बताया जा रहा है.

1:56 PM. 26 May 23 1:56 PM. 26 May

मुजफ्फरपुर एसएसपी ऑफिस में लगी आग, आग से अहम दस्तावेज हुए नष्ट

मुजफ्फरपुर एसएसपी ऑफिस में शुक्रवार को अचानक आग लग गयी. इससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया. सूचना के बाद पुलिस अधिकारी फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचें और आग पर काबू पाया. सूत्रों के अनुसार कुछ अहम दस्तावेज भी नष्ट होने की बात कही जा रही है.

1:56 PM. 26 May 23 1:56 PM. 26 May

मौसम विभाग ने आधा दर्जन जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट, दो घंटे में होगी बारिश

मौसम विभाग ने बिहार के आधे दर्जन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. बताया जा रहा है कि औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, अरवल, गया में अगले दो घंटे में मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश का संभावना है.

1:56 PM. 26 May 23 1:56 PM. 26 May

किशनगंज में मिठाई दुकान में लगी आग, दो सिलेंडर भी फटे

बिहार के किशनगंज में मिठाई दुकान में लगी आग. दो सिलेंडर भी फटा काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. फल चौक सौदागर पट्टी इलाके में आग लगी थी.

1:56 PM. 26 May 23 1:56 PM. 26 May

हाजीपुर में दूध व्यवसायी की हत्या, बदमाशों ने रास्ते में घेरकर मारी 5 गोली

हाजीपुर में अपराधियों ने एक दूध व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि घटना बरांटी ओपी के इस्माइलपुर चौक के समीप की है. दूध व्यवसायी की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले 40 वर्षीय राजू कुमार राय के रूप में की गई है. अपराधियों ने मृतक को पांच गोली मारी है.

1:56 PM. 26 May 23 1:56 PM. 26 May

मुजफ्फरपुर में जमीन विवाद में चाकूबाजी, एक घायल युवक की
स्थिति गंभीर

मुजफ्फरपुर में सदर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट व चाकूबाजी में रितेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसके सिर, कान व बाजू पर चाकू लगने से गहरे जख्म हो गये. सदर अस्पताल में उसका इलाज कराया गया है. घटना को लेकर उसकी मां बिंदु देवी ने थाने में लिखित शिकायत की है. इसमें अपने तीन रिश्तेदार को आरोपित बनाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

1:56 PM. 26 May 23 1:56 PM. 26 May

पटना के राजीव नगर मामले में सरकार और जिला प्रशासन सुप्रीम कोर्ट में करेगी अपील

राजीव नगर और नेपाली नगर में अतिक्रमण मामले में पटना हाइकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार और जिला प्रशासन अपील करेगी. पटना हाइकोर्ट ने मकान तोड़े जाने को अवैध बताया है.

1:56 PM. 26 May 23 1:56 PM. 26 May

लखनऊ-बरौनी व बाघ एक्सप्रेस अब पांच मिनट तक सोनपुर में रुकेगी, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली दो प्रमुख ट्रेनों का ठहराव अवधि सोनपुर स्टेशन पर बढ़ा दी है. इसमें 13019/13020 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस एवं 15203/04 लखनऊ-बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस शामिल है. गुरुवार से ही दोनों ट्रेनों का ठहराव सोनपुर स्टेशन पर पांच मिनट का कर दिया गया. इन दोनों ट्रेनों का सोनपुर स्टेशन पर पहले केवल परिचालनिक ठहराव था. इससे काफी परेशानी हो रही थी.

1:56 PM. 26 May 23 1:56 PM. 26 May

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शनिवार को जिला मुख्यालयों पर देगी धरना, नयी नियमावली का करेगी विरोध

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में बिहार राज्य अध्यापक नियुक्ति नियमावली 23 के विरुद्ध घोषित आंदोलन के द्वितीय चरण में बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर शनिवार को एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया है. इस पर गुरुवार को एक बैठक की गयी. बैठक में संजय तिवारी, राजेश कुमार मिश्र, राजीव रंजन, रेणु श्रीवास्तव,सतीश रंजन, सुनयना कुमारी, प्रफुल्ल कुमार, नरेंद्र प्रसाद शाही,राजू ठाकुर, अजीत कुमार,अजीत शंकर,सत्यप्रकाश गुप्ता,मनोज कुमार, अजय कुमार, ओम प्रकाश, देवानंद, तरुण कुमार, प्रियंका कुमारी, मनीषा कुमारी, सुशील कुमार, शुभम कुमार आदि उपस्थित थे. सभी शिक्षकों ने एक स्वर से इस नियमावली के विरोध को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक शिक्षकों को भाग लेने की अपील की है.

1:56 PM. 26 May 23 1:56 PM. 26 May

मुजफ्फरपुर में राजद नेता ने विधायक पर मारपीट और अपहरण का लगाया आरोप, केस दर्ज

मुजफ्फरपुर के पारू थाने के ठेंगपुर गांव निवासी राजद नेता ने साहेबगंज विधायक समेत छह नामजद और 10- 12 अज्ञात लोगों पर जान मारने की नियत से अपहरण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए गुरुवार की देर रात थाने में लिखित आवेदन दिया है. थानेदार पुरुषोत्तम यादव ने बताया कि आवेदन की जांच की जा रही है. राजद नेता तुलसी प्रसाद यादव ने बताया कि वह मकुंदपुर गांव में एक तिलक सामारोह में गये थे. वहां से भोज खाकर अपने घर लौट रहे थे कि रास्ते में साहेबगंज विधायक डॉ राजू कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ सामने से आकर अपनी गाड़ी रोक दिये. मुझे अपनी गाड़ी से उतार कर अपने गाड़ी में बैठकर मारते पीटते अपने कोल्ड स्टोरेज पर ले गये. वहीं मामले में विधायक डॉ राजू कुमार सिंह ने बताया कि मकुंदपुर गांव तिलक सामारोह में जा रहे थे. रास्ते में साइड को लेकर समर्थकों से तुलसी राय का विवाद हो गया. देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गयी. समर्थक ज़्यादा उग्र हो गये तो मैं तुलसी राय को बचाने के ख्याल से अपने गाड़ी में बैठाकर अपने कोल्ड स्टोरेज पर ले आया.

1:56 PM. 26 May 23 1:56 PM. 26 May

बिहार के निलंबित IAS एसएम राजू को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत

बिहार के निलंबित IAS एसएम राजू को राहत पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने छात्रवृत्ति घोटाले में जेल में बंद एसएम राजू को रिहा करने की इजाजत दे दी है.

1:56 PM. 26 May 23 1:56 PM. 26 May

पटना के पालीगंज में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और ऑटो की टक्कर में दो की मौत

पटना के पालीगंज में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बताआ जा रहा है कि यहां स्कूटी और ऑटो की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गयी है. दुल्हिन बाजार थाना के लालाभंसरा में हादसा हुआ है.

6:14 AM. 26 May 23 6:14 AM. 26 May

हाजीपुर में हथियार के बल पर दो लाख रुपये की लूट, जांच में जुटी पुलिस

हाजीपुर के पातेपुर थाना के मौदह गैस गोदाम के पास राहगीर से दो लाख रुपए की लूट की घटना सामने आयी है. बताया जा रहा है कि हथियारबंद अपराधी रुपए छीनकर फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >