Bihar Breaking News Live: पटना में पकड़ी गई 7 करोड़ की चरस

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
8:32 PM. 22 May 23 8:32 PM. 22 May

पटना में पकड़ी गई 7 करोड़ की चरस

बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से दूसरे नशे का चलन बढ़ गया है. शराब के आदि हो चुके लोग नशे के लिए दूसरे तरह के नशा पदार्थों का इस्तेमाल कर रहे हैं. राजधानी पटना से सामने आया है, जहां जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने दानापुर स्टेशन पर छापेमारी कर 22.3 किलो चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. बरामद चरस की कीमत बाजार में सात करोड़ रुपए के आसपास है.

8:32 PM. 22 May 23 8:32 PM. 22 May

जेपी नड्डा से मिले सम्राट चौधरी 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है. सम्राट चौधरी ने पार्टी अध्यक्ष को बिहार में 30 मई से शुरू हो रहे महासंपर्क अभियान की जानकारी दी है. साथ ही बिहार में नयी टीम की भी जानकारी दी.

8:32 PM. 22 May 23 8:32 PM. 22 May

बिहार के दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

पटना. बिहार के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है. भारतीय पुलिस सेवा के एडीजी रैंक के अधिकारी एस. रविन्द्रण और एम. आर. नायक का ट्रांसफर किया गया है. ATS के ADG एस. रविन्द्रण को बिहार विशेष सशष्त्र पुलिस का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है. बिहार राज्य खेल कूद प्राधिकरण के एडीजी के अतिरिक्त प्रभार में भी वे बने रहेंगे. वहीं, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के ADG एम.आर. नायक को ATS का ADG बनाया गया है.

8:32 PM. 22 May 23 8:32 PM. 22 May

सबौर में शिक्षक से छिनतई

भागलपुर के सबौर में एक स्कूल टीचर से छिनतई हुई है. ईशीपुर उच्च विद्यालय के शिक्षक आदित्य कुमार से हथियार के बल पर मोबाइल, 2 हजार रुपये और अन्य कागजात बदमाश छिनतई कर ले गये.

8:32 PM. 22 May 23 8:32 PM. 22 May

केसी त्यागी बने जदयू के विशेष सलाहकार

केसी त्यागी बने जदयू के विशेष सलाहकार सह मुख्य प्रवक्ता. राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने किया नियुक्त.

8:32 PM. 22 May 23 8:32 PM. 22 May

भागलपुर में बस ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, तीन बच्चे गंभीर रुप से घायल

बिहपुर – स्कूल वैन में बस ने मारी टक्कर स्कूल वैन ड्राइवर सहित तीन बच्चे गंभीर रुप से घायल सभी मायागंज अस्पताल रेफर हुआ है सर

1:37 PM. 22 May 23 1:37 PM. 22 May

अरवल में दबंगों ने दलितों मंदिर में पूजा करने से रोका, डीएम से लगायी गुहार

अरवल में दबंगों का आतंक देखने को मिला है. बताया जा रहा है कि यहां दलितों को मंदिर में पूजा करने से रोक दिया गया है. इसके साथ ही, कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गयी है. पीडि़तों ने डीएम से मदद की गुहार लगायी है.

1:37 PM. 22 May 23 1:37 PM. 22 May

आरा में अवैध बालू खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, दो पोकलेन जब्त

आरा में बालू खनन माफियाओं को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है. आज सुबह के समय जिला प्रशासन की टीम ने सेमराव बालू घाट पर छापामारी कर दो पोकलेन को बरामद किया है. ये छापेमारी जिलाधिकारी के नेतृत्व में हुई. सोमवार की सुबह करीब 5 बजे भोजपुर के जिलाधिकारी राजकुमार के अगुआई में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी ज्योति लाल सहदेव के साथ सेमराव बालू घाट पर छापामारी किया, जहाँ से अवैध रूप से बालू खनन में लगे दो पोकलेन को पकड़ा है,जिला प्रशासन टीम को देखकर बालू खनन माफिया घटनास्थल से फरार हो गये.

1:37 PM. 22 May 23 1:37 PM. 22 May

नवगछिया में महिलाओं व लड़कियों के लिए क्रिकेट प्रशिक्षण सेंटर का हुआ उद्घाटन

नवगछिया के इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में महिलाओं और लड़कियों के लिए क्रिकेट प्रशिक्षण सेंटर का उद्घाटन किया गया. करीब 30 लड़कियों को प्रारंभिक स्तर से प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस अवसर पर शिक्षिका कंचन कुमारी, खेल संघ अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, घनश्याम प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे.

1:37 PM. 22 May 23 1:37 PM. 22 May

शेखपुरा में कलश यात्रा में करंट लगने से तीन लोगों की मौत, पांच झुलसे

शेखपुरा में कलश यात्रा में करंट लगने से तीन लोगों की मौत होगी है. जबकि पांच लोग झुलस गए हैं.

1:37 PM. 22 May 23 1:37 PM. 22 May

गोपालगंज में रेलवे ट्रैक पर मिला मिला युवक का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

गोपालगंज में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला है. आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गयी है. घटना नगर थाना के भेड़िया गांव के समीप की है.

1:37 PM. 22 May 23 1:37 PM. 22 May

भागलपुर में फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

भागलपुर में फिर भीषण अग्निकांड हुआ है. नवगछिया के तेतरी दुर्गा मन्दिर के सामने फर्नीचर दुकान में देर रात शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी. आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक दर्जन भर दुकानें जलकर राख हो गयी. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी हैं.

1:37 PM. 22 May 23 1:37 PM. 22 May

गोपालगंज में मछली व्यवसायी की गोली मार हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

गोपालगंज में मछली व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. इसके बाद छानबीन में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि पूरी घटना श्रीपुर ओपी के लाडपुर गांव में हुई है.

1:37 PM. 22 May 23 1:37 PM. 22 May

सीएम नीतीश कुमार आज कर सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मुलाकात

सीएम नीतीश कुमार दिल्ली प्रवास के दौरान आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से कर सकते हैं मुलाकात. कल दिल्ली के उन्होंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय झा भी उनके साथ मौजूद थे.

1:37 PM. 22 May 23 1:37 PM. 22 May

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर वाल्मिकीनगर में विभिन्न योजनाओं की करेंगे समीक्षा

बगहा में आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर वाल्मिकीनगर में पर्यटक स्थलों पर हुए विकास कार्यों को निरीक्षण करेंगे. इसके साथ ही, पीएम टी.बी. मुक्त भारत अभियान, ग्रामीण आवास योजना, उज्जवला योजना, मध्याह्न भोजन योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे.

1:37 PM. 22 May 23 1:37 PM. 22 May

पटना में कुख्यात अपराधी शिशुपाल यादव को एसटीएफ की टीम ने दबोचा

पटना में कुख्यात अपराधी शिशुपाल यादव को एसटीएफ की टीम ने खुसरूपुर से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि शिशुपाल पर विभिन्न थाना में लूट हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं.

1:37 PM. 22 May 23 1:37 PM. 22 May

सीवान में बारात में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान जमकर मारपीट

सीवान में बारात में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर जमकर मारपीट हुई. मारपीट में घायल व्यक्तियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना नवीगंज ओपी क्षेत्र के मदारपुर की है.

1:37 PM. 22 May 23 1:37 PM. 22 May

अग्निवीर बहाली की तैयारी को लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन के साथ सेना की बैठक आज

16 जून से 28 जून के बीच मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में अग्निवीर बहाली के दूसरे चरण की प्रक्रिया की तैयारी को लेकर कवायद शुरू कर दी गयी है. सोमवार को मुजफ्फरपुर आर्मी रिक्रूटमेंट आफिस के साथ डीएम की बैठक होगी. इसमें तैयारी को लेकर होने वाली सभी बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी. इस बैठक में जिला प्रशासन की ओर से तमाम विभाग के अफसर मौजूद रहेंगे. बताया जाता है कि एसएसपी भी मीटिंग में शामिल होंगे.

1:37 PM. 22 May 23 1:37 PM. 22 May

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में बाइक की डिक्की तोड़ दो लाख उड़ाये

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में तुर्की ओपी क्षेत्र के चढुआ दूधिया पोखर के समीप आभूषण कारोबारी कर्ण कुमार की बाइक की डिक्की तोड़कर बदमाशों ने दो लाख के आभूषण उड़ा लिये. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद ओपी पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की है. पीड़ित कारोबारी कुढ़नी निवासी कर्ण कुमार का कहना है कि वह ग्राहकों के डिमांड पर उनके घर पर जाकर आभूषण बेचते है. रविवार को अपने दुकान के पास ही बाइक खड़ी करके पेशाब करने चला गया था. वापस लौटा तो बाइक की डिक्की टूटी हुई थी. उसमें रखे दो लाख के आभूषण गायब थी. हालांकि, ओपी प्रभारी रवि प्रकाश का कहना है कि उनको घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है.

6:13 AM. 22 May 23 6:13 AM. 22 May

सहरसा में सिगरेट के लिए रुपये नहीं देने पर मार दी गोली, अस्पताल में भर्ती

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के भर्राही चौक पर सिगरेट पीने के लिए 20 रुपये नहीं देने पर अपराधियों ने 23 वर्षीय युवक को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. लोगों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इमर्जेंसी में देखने के बाद डॉक्टर ने घायल को एक्स-रे के लिए भेजा, जहां बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण मशीन काम नहीं कर रही थी. मरीज को सरकारी एंबुलेंस भी नहीं मिल पायी. सदर थाना के एएसआइ विक्की रविदास ने पुलिस गाड़ी से घायल मरीज को निजी क्लिनिक भेजा. सिरादेपट्टी वार्ड नंबर छह निवासी सुजीत कुमार यादव ने बताया कि दो बाइकों पर सवार छह अपराधियों ने घेर लिया और सिगरेट पीने के लिए 20 रुपये की मांग करने लगे. रुपये नहीं देने पर अपराधियों ने गोली मार दी. गोली बांये पांव के जांघ में लगी.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >