मुख्य बातें
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Bihar Breaking News Live: विजय सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी, हार्ट अटैक से हुई थी मौत
कोंच. कोंच थाना की पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि लड़की को भगाने के मामले में शंकर प्रजापत को गिरफ्तार किया गया है. वहीं मारपीट के मामले में आरोपित सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया गया है. वहीं कोंच माना बिगहा से वारंटी राम विनय दास और लाल मोहन दास को गिरफ्तार किया गया. सभी चारों को जेल भेज दिया गया.
बोधगया. गया-डोभी रोड में गुरुवार की देर शाम को एक टेलर ट्रक व एक कार में टक्कर हो गयी. हालांकि, इसमें कार सवारों को कोई नुकसान नहीं हुआ व टेलर को भी पकड़ लिया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कराया. बताया गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे की क्षति की भरपायी करने को लेकर आपसी समझौता कर लिया.
सीतामढ़ी. पुनौरा थाने की पुलिस ने बुधवार को चोरी के सामान के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों की पहचान थाना क्षेत्र के पुनौरा गांव निवासी रामसेवक चौधरी, गौतम कुमार, सुप्पी थाना क्षेत्र के विरता टोला निवासी राजू राय, लालबाबू राय एवं रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी गांव निवासी चंद्रकिशोर साह के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष इंतेयाज खां ने बताया कि पुनौरा थाना परिसर में वर्षों से खड़े किये गये टैक्टर व अन्य वाहनों की पार्ट चोरी होने की सूचना मिली थी. सूचना के आलोक में जांच शुरू की गयी. जांच के दौरान पता चला कि गिरफ्तार लोग टैक्टर का पार्ट खोलकर गौशाला स्थित एक गैरेज में बेचते हैं.
सोनबरसा. थाना क्षेत्र के फरछहिया से रोहुआ जाने वाली पथ में पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की रात तेज रफ्तार कार की ठोकर से बुरी तरह जख्मी मजदूर की गुरुवार को इलाज के क्रम में एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में मौत हो गयी. मृतक शत्रुध्न राय(35 वर्ष) जयनगर गांव निवासी महेश राय का पुत्र था. बुधवार की रात्रि करीब 9.30 बजे वह सोनबरसा से मजदूरी कर दो लोगों के साथ घर वापसी में जा रहा था. इसी बीच फरछहहिया से रोहुआ जाने वाली पथ में पेट्रोल पंप के समीप पीछे से हुंडई कार( बीआर 06वाइ 6147) की ठोकर से वह बुरी तरह जख्मी हो गया. इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सक ने मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया.
डेहरी. शराब तस्करों, शराब व्यवसायियों व शराब माफियाओं के विरुद्ध पुलिस की ओर से चलाये जा रहे अभियान के दौरान डेहरी नगर थाना क्षेत्र से अवैध देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में एसपी रोहतास ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान नगर थाना क्षेत्र के मथुरी टोला निवासी स्व काशी चौधरी के पुत्र मुन्ना चौधरी व स्व केशव प्रसाद के पुत्र बसंत कुमार को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.
विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज के दौरान भाजपा नेता विजय सिंह की हुई मौत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट पटना कॉलेज एंव अस्पताल ने जारी कर लिया है. रिपोर्ट के अनुसार विजय सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई थी.
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…