Bihar Breaking News Live: गोपालगंज में सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
8:49 PM. 18 Apr 23 8:49 PM. 18 Apr

गोपालगंज में सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा

गोपालगंज. ट्रक ने बाइक सवार पिता और पुत्र को रौंदा, हादसे में पिता की मौके पर ही मौत और गंभीर रुप से घायल पुत्र अस्पताल में भर्ती, नगर थाना क्षेत्र के बसडिला गांव के पास हादसा

8:49 PM. 18 Apr 23 8:49 PM. 18 Apr

पटना में फायरिंग, एक व्यक्ति की मौत 

पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बिस्कोमान कॉलोनी स्थित प्यारेलाल मंदिर के पास अपराधियों ने अर्जुन प्रसाद नामक व्यक्ति को बैक टू बैक 4 गोलियां मार दी है. आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

8:49 PM. 18 Apr 23 8:49 PM. 18 Apr

तेजप्रताप यादव के शोरूम में तोड़फोड़, केयरटेकर ने दर्ज करायी प्राथमिकी

औरंगाबाद. सूबे के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप के औरंगाबाद शहर के कामा बिगहा मोड़ स्थित लारा शोरूम में असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की. पथराव भी किया. यही नहीं शोरूम के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व दुर्व्यवहार भी हुआ. इस मामले में शोरूम के कर्मचारी व रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र के मसौना गांव निवासी अजय यादवेंदू ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कामा बिगहा गांव के विकास कुमार सिंह और निरंजन कुमार सिंह के अलावे चार अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया है.

8:49 PM. 18 Apr 23 8:49 PM. 18 Apr

बिहार विधानसभा परिसर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

बिहार विधानसभा परिसर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया. बिहार विधानसभा परिसर में स्थित गैराज में बिजली का ट्रांसफार्मर फटने से यह आग लगी थी, लेकिन विधानसभा के कर्मचारियों की सजगता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया. अगलगी की इस घटना में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.

8:49 PM. 18 Apr 23 8:49 PM. 18 Apr

आरा में बस और पिकअप की जोरदार टक्कर, एक दर्जन लोग घायल

आरा. बस और पिकअप की जोरदार टक्कर में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल. सभी घायलों को इलाज के लिए लाया गया जगदीशपुर अनुमंडल अस्पताल. जगदीशपुर थाना के टीनमूर्तियाँ गाँव के समीप हादसा. पुलिस पहुंची मौके पर छानबीन में जुटी पुलिस.

8:49 PM. 18 Apr 23 8:49 PM. 18 Apr

जहानाबाद में निगरानी की टीम ने 20 हजार घूस लेते अमीन को दबोचा

निगरानी की टीम ने जहानाबाद मोदनगंज प्रखंड के शाइस्ताबाद पंचायत के किशरामपुर मौजा के विशेष सर्वेक्षण अमीन मोहम्मद सद्दाम आलम को घूस लेते पकड़ा है. 20 हजार रुपए लेते रंगे हाथ लेते विजिलेंस ने दबोचा है.

8:49 PM. 18 Apr 23 8:49 PM. 18 Apr

गंगा नदी में बुजुर्ग महिला ने लगाई छलांग, डूबकर हुई मौत

बिहार के बक्सर जिले के नगर थाना क्षेत्र में गंगा नदी के रामरेखा घाट पर एक बुजुर्ग महिला ने नदी में छलांग दी, जिससे उस जगह के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. ये देख वहां के घाट पर स्नान कर रहे स्थानियों ने उस बुजुर्ग महिला को किसी प्रकार बाहर निकाला पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

2:01 PM. 18 Apr 23 2:01 PM. 18 Apr

नीतीश कैबिनेट में 11 एजेंडों पर लगी मुहर

नीतीश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में कुल 11 मुद्दों को मंजूरी मिली है. दरभंगा एम्स को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया.

2:01 PM. 18 Apr 23 2:01 PM. 18 Apr

जज अशोक कुमार को सेवा से बर्खास्त किया गया

नीतीश कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लिया गया और मधुबनी में तैनात रहे तत्कालीन सब जज सह एसीजेएम अशोक कुमार को गंभीर कदाचार के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया.

2:01 PM. 18 Apr 23 2:01 PM. 18 Apr

जदयू की पूर्व विधायक ने अपनी हत्या की जताई आशंका

सुरक्षा गार्ड हटाये जाने से बिफरी खगड़िया सदर की पूर्व जदयू विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि कभी भी मेरी हत्या हो सकती है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोधियों द्वारा मुझ पर और मेरे परिवार के अन्य सदस्यों पर कई बार जानलेवा हमला किया जा चुका है. जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी. मेरे दाहिने हाथ में गोली लगी थी. मुझे आशंका है कि मेरे राजनीतिक विरोधियों और संरक्षित अपराधियों के लिए योजना तैयार किया जा रहा है. ताकि मेरी हत्या कराई जा सके. इसलिए किसी भी अंगरक्षकों की नियुक्त नहीं की गयी है.

2:01 PM. 18 Apr 23 2:01 PM. 18 Apr

शेखपुरा में नहाने के दौरान 3 युवक डूबे

शेखपुरा में नहाने के दौरान 3 युवकों के डूबने की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि श्राद्धकर्म के दौरान ये हादसा हुआ है. एक युवक का शव बरामद किया गया है जबकि दो युवकों की तलाश जारी है. सदर थाना के धेवासा गांव की ये घटना है.

2:01 PM. 18 Apr 23 2:01 PM. 18 Apr

बेगूसराय में सड़क हादसे के बाद हंगामा

बेगूसराय में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. तेज रफ्तार से आ रही एक बस ने बाइक पर सवार दो युवकों को रौंद डाला. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और बस को घेरकर जमकर उसमें तोड़फोड़ कर दी. घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के मलहडीह गांव की है.

2:01 PM. 18 Apr 23 2:01 PM. 18 Apr

जमुई में बैंक लूट की घटना

जमुई: चकाई थाना क्षेत्र के चकाई बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है. 5 की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया तथा फरार हो गए. अपराधियों ने सोना और नकद की लुट की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है

बिहार: जमुई के स्टेट बैंक की चकाई शाखा में लूट की घटना, वारदात को अंजाम देकर भागे बदमाश

2:01 PM. 18 Apr 23 2:01 PM. 18 Apr

जमुई में स्टेट बैंक की चकाई शाखा में लूट

जमुई में स्टेट बैंक की चकाई शाखा में लूट की घटना को अंजाम दिया गया. मंगलवार सुबह ही इस घटना को अंजाम दिया गया. सभी बदमाश लूट की वारदात के बाद फरार हो गए हैं.

2:01 PM. 18 Apr 23 2:01 PM. 18 Apr

भोजपुर में मोबाइल लूटने वाला गिरोह का पर्दाफाश

भोजपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है.जहां पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल लूटपाट करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है, और इस गिरोह में शामिल तीन बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.जिनके पास से पुलिस ने राहगीरों से लूटे हुए 27 एंड्राइड मोबाइल फोन और एक चोरी की बाइक को भी बरामद किया है.

2:01 PM. 18 Apr 23 2:01 PM. 18 Apr

रोहतास निवासी लापता युवक का शव बरामद

बिहार के भोजपुर जिले में सोमवार की देर शाम 15 दिन से लापता रोहतास निवासी एक युवक का शव बरामद हुआ है. शव आधा जला हुआ है. घटना पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार ओपी अंतर्गत मझिआंव गांव स्थित बगीचे के पास की है. शव के मिलने से गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है.

2:01 PM. 18 Apr 23 2:01 PM. 18 Apr

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग

पटना के तेल गोदाम में भीषण आग लग गयी है. मंगल तालाब के पास एक रिफाइंड तेल के गोदाम में मंगलवार को अहले सुबह आगजनी की ये घटना घटी. दमकल की दर्जन भर गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

2:01 PM. 18 Apr 23 2:01 PM. 18 Apr

बांका में लगी भीषण आग

बांका: पंजवारा संकटमोचन चौंक स्थित एक मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में सोमवार शाम शॉर्ट-सर्किट से भीषण आग लग गयी. जानकारी के अनुसार पंजवारा निवासी प्रदीप भगत का पंजवारा-बाराहाट मुख्य मार्ग पर संकट मोचन चौक के समीप बहु मंजिला मकान है. इसके ग्राउंड फ्लोर पर एचपी गैस एजेंसी का ऑफिस, एक सौंदर्य प्रसाधन की दुकान और सहारा इंडिया का कार्यालय संचालित हो रही थी. जहां सोमवार शाम शॉर्ट-सर्किट से आग लग गयी. आग मकान में मौजूद प्रदीप भगत के जूट के बोरियों के गोदाम तक पहुंच गयी. इससे जूट की बोरियों में लगी आग काफी तेजी से फैलने लगी.

2:01 PM. 18 Apr 23 2:01 PM. 18 Apr

भागलपुर स्टेशन चौक पर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड पर चला अश्लील मैसेज

पिछले महीने पटना जंक्शन पर हुए एलईडी डिस्प्ले कांड जैसी घटना सोमवार को भागलपुर स्टेशन चौक पर हुई. सोमवार की अहले सुबह तीन बजे के बाद स्टेशन चौक स्थित आंबेडकर गोलंबर पर लगे एलईडी डिस्प्ले में अश्लील मैसेज चलने लगा. करीब डेढ़ घंटे यानी सुबह साढ़े चार बजे तक यह अश्लील मैसेज चलता रहा. स्टेशन चौक पर भीड़ जमा हो गयी. कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया. जानकारी मिलने पर 4.30 बजे कोतवाली थाना के रात्रि गश्ती पदाधिकारी एसआइ राहुल कुमार मौके पर पहुंचे. डिस्प्ले का तार कटवा कर इसे तुरंत बंद कराया.

2:01 PM. 18 Apr 23 2:01 PM. 18 Apr

बिना ड्राइवर के ही आगे बढ़ गया इंजन

पटना: बाढ़ रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होने से बचा. दरअसल, बाढ़ स्टेशन पर एक इंजन बिना ड्राइवर के ही आगे बढ़ गया. बाढ़ स्टेशन पर प्लेटफार्म एक से एनटीपीसी की तरफ सन्टिंग लाइन में इंजन डिरेल हो गया. इस दौरान करीब 100 मीटर तक रेल इंजन बिना ड्राइवर के चल पड़ा और आगे पटरी स्टॉप को तोड़ते हुए नीचे उतर गया. हालांकि, सीमेंट का लिंटर का टेक लगा कर इंजन को किसी तरह रोका गया

2:01 PM. 18 Apr 23 2:01 PM. 18 Apr

पटना में जिला खनन पदाधिकारी व महिला इंस्पेक्टरों पर हमला

सोमवार को बिहटा थाना क्षेत्र के परेव सोन घाट पर बालू ओवरलोडिंग के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची जिला खनन विभाग की टीम पर बालू माफियाओं और ट्रक चालकों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान ईंट- पत्थर और डंडों सेजिला खनन पदाधिकारी और दो महिला माइनिंग इंस्पेक्टरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. इस घटना में जिला खनन पदाधिकारी कुमार गौरव, महिला माइनिंग इंस्पेक्टर सैयद फरहीन, आम्या कुमारी और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं.

6:34 AM. 18 Apr 23 6:34 AM. 18 Apr

पटना में बालू माफियाओं का आतंक

सोमवार को बिहटा थाना क्षेत्र के परेव सोन घाट पर बालू ओवरलोडिंग पर छापेमारी की गयी. इस दौरान खनन माफियाओं और ट्रक चालकों ने खनन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला बोल दिया. महिला इंस्पेक्टरों को भी पीटा और जानलेवा हमला कर ओवरलोडिंग के मामले में पकड़े गये 150 ट्रकों को छुड़ाया.बालू माफियाओं के 44 सदस्य गिरफ्तार किए गए जबकि 49 ट्रक जब्त किए गए हैं.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >